HomeAutomobilesKia Sorento के लिए शुरू हुई Pre Bookings, टीजर से मिली फ्रंट...

Kia Sorento के लिए शुरू हुई Pre Bookings, टीजर से मिली फ्रंट लुक की डिटेल

Kia Sorento इंडियन मार्केट में जल्‍द Launch होगी, लेकिन इसके पहले Pre Bookings शुरू हो चुकी हैं। इसके नए Teasor से क्‍या डिटेल मिली हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Sorento को इंडियन मार्केट में जल्‍द Launch करने के लिए मेकर ने कमर कस ली है। लॉन्‍च से पहले इसके लिए Pre Bookings शुरू हो चुकी हैं। एसयूवी के नए Teasor से क्‍या डिटेल मिली हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Kia Sorento

किआ ने एक बार फिर से सोरेंटो एसयूवी के नए टीजर को रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही इस एसयूवी के लिए Pre Bookings को भी शुरू कर दिया गया है। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि अब काफी जल्‍द इसे इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

फोटो की अपडेट

मेकर ने एसयूवी के नए टीजर को एक फोटो के तौर पर रिलीज किया है। इसी फोटो को ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लगाया गया है और अब वेबसाइट पर किआ ने सोरेंटो को भी लिस्‍ट कर दिया है।

टीजर में क्‍या मिली डिटेल

वेबसाइट पर लगाई फोटे में एसयूवी को कवर्ड किया हुआ है, लेकिन इसके फ्रंट लुक की डिटेल मिल रही है। इस एसयूवी को किआ अपनी नई जेनरेशन डिजाइन फिलासॉफी पर ला रही है। जिसमें आइस क्‍यूब डिजाइन की वर्टिकल एलईडी हेडलाइट दी गई हैं। एसयूवी में हॉरिजोन्‍टल डिजाइन में एलईडी डीआरएल दी हैं जो काफी पतली और शार्प हैं। इसके अलावा फ्रंट में ही एलईडी फॉग लैंप और रूफ रेल भी इसमें दिखाई दे रही हैं।

मिलेगा हाइब्रिड इंजन

मेकर इस एसयूवी को कई इंजन ऑप्‍शन के साथ लााएगी, जिसमें स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन भी ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी को 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल, नेचुरल एस्पिरेटिड, डीजल इंजन के ऑप्‍शन मिलेंगे। साथ में इसमें 6 स्‍पीड मैनुअल, IVT, ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स भी दिया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

अब जब मेकर ने इस एसयूवी के लिए प्री बुकिंग को शुरू कर ही दिया है, तो ऐसे में यह तो कंफर्म है कि इसे अगले महीने तक इंडिया में पेश किया जा सकता है और फेस्टिव सीजन के पहले इसकी प्राइज को भी रिवील कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular