HomeTechnologyAmazon Great Freedom Sale: प्रोजेक्टर खरीदने वालों के लिए शानदार मौका, कई...

Amazon Great Freedom Sale: प्रोजेक्टर खरीदने वालों के लिए शानदार मौका, कई ब्रांड्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर

Amazon की Great Freedom Sale 7 अगस्त से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी, जबकि Prime मेंबर्स को 6 अगस्त से ही सेल का एक्सेस मिलेगा। इस सेल में कई ब्रांड्स के प्रोजेक्टर आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध होंगे।

Amazon Great Freedom Sale: अगर आप नया प्रोजेक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Amazon की आने वाली Great Freedom Sale आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ये सेल 7 अगस्त से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी, जबकि Amazon Prime सदस्य 6 अगस्त से ही ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:- Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Portable Electric Shaver Pro, सिंगल चार्ज में 60 दिन की बैटरी और स्मार्ट सेंसर जैसी कई खूबियों से लैस

Amazon ने सेल के लिए अपनी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। हालांकि सभी ऑफर्स और फाइनल डिस्काउंट का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन कई प्रोजेक्टर मॉडल्स की कीमतें सामने आ चुकी हैं।

किन प्रोजेक्टर पर मिलेंगे ऑफर?

सेल के दौरान Lumio Arc 5 को 35,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा Zebronics Android LED Projector की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। वहीं WZATCO Yuva Go Ultra Google TV Projector 39,990 रुपये में उपलब्ध होगा।

अन्य ऑफर्स की बात करें तो Crossbeats Lumex Flix Projector 39,990 रुपये, WZATCO Yuva Infinity Google TV Projector 49,990 रुपये, Lifelong Electronics Lightbeam LED Projector 14,999 रुपये और boAt CineHead E1 Projector भी 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त छूट भी मिलेगी

प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले प्राइस कट के अलावा ग्राहक बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकेंगे। HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही Easy EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ ₹25,000 से कम में दमदार एंट्री

यदि ग्राहक Amazon Pay UPI से भुगतान करते हैं तो उन्हें 150 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक/डिस्काउंट का लाभ भी दिया जाएगा।

इस तरह सेल के दौरान प्रोजेक्टर खरीदने वाले ग्राहकों को कई तरह की बचत का मौका मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular