Vivo S2 Launch Today: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo एक बार फिर अपनी S-सीरीज की वापसी करने जा रही है। ऐसे में आज यानी 06 अगस्त 2026 को Vivo कंपनी अपने Vivo S2 को लॉन्च करेगी।
ये भी पढ़ें:- Realme 16x 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, दमदार बैटरी और पावरफुल डिस्प्ले के साथ इस दिन देगा एंट्री
लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स से पर्दा उठा दिया है, जिससे यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ सकता है।
Vivo S2 का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी डिस्प्ले
Vivo S2 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 3D Curved AMOLED डिस्प्ले होगा, जो प्रीमियम लुक और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।
कंपनी के मुताबिक इसमें 6.83 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला 120Hz OLED पैनल मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग पहले से अधिक स्मूद होगी।
कैसा होगा कैमरा?
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह फोन कई खास खूबियां लेकर आएगा। Vivo ने पुष्टि की है कि इसमें 50MP Sony कैमरा मिलेगा और खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा कैमरा सिस्टम में Aura Light भी शामिल होगी, जिससे कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने में मदद मिलेगी।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन देगा। फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी, जिससे लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- OnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh की बैटरी समेत कई धमाकेदार फीचर्स, कीमत और बाकी चीजें जानें
सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन कंपनी के नए इंटरफेस के साथ आएगा, जिसमें कई AI आधारित फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।
इनका उद्देश्य यूजर्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ाना और स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
कितनी होगी कीमत?
फिलहाल Vivo ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि लॉन्च इवेंट के दौरान इसकी कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी। माना जा रहा है कि कंपनी इसे मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में उतार सकती है।
ये भी पढ़ें
Asus New Laptop: कंपनी ने लॉन्च किया नया ZenBook 14 लैपटॉप, 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?













Leave a Reply