Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले समेत और भी जबरदस्त फीचर्स; जानें कीमत

Vivo S2 भारत में हुआ लॉन्च।
Vivo S2 भारत में हुआ लॉन्च।

Vivo S2 Launch: वीवो ने भारत में अपनी S-सीरीज को नए अंदाज में वापसी कराते हुए Vivo S2 लॉन्च कर दिया है। लंबे अंतराल के बाद पेश किया गया ये स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- OnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh की बैटरी समेत कई धमाकेदार फीचर्स, कीमत और बाकी चीजें जानें

फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन 3,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती है।

सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ये डिवाइस Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज कितना है?

Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 8GB तक एक्सटेंडेड RAM का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कुल RAM क्षमता 16GB तक पहुंच जाती है।

कैमरा कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की खास बात ये है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी पर एक नजर

Vivo S2 में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट के साथ आती है। बड़ी बैटरी के कारण ये फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Lava ने लॉन्च किए Probuds Xplore 25°, डिस्प्ले स्क्रीन और पॉप-अप डिजाइन वाले भारत के पहले TWS ईयरबड्स

कीमत और उपलब्धता क्या है?

8GB + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 39999 रुपये है
8GB + 256GB वाला वेरिएंड आपको 45999 रुपये में मिलेगा

ये स्मार्टफोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे Vivo India ई-स्टोर, Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।