HomeAutomobilesChevrolet का चौंकाने वाला फैसला; 21 साल बाद China से समेटा रिटेल...

Chevrolet का चौंकाने वाला फैसला; 21 साल बाद China से समेटा रिटेल नेटवर्क, फिर भी बनती रहेंगी कारें?

Chevrolet अब China में भी अपनी सेल्‍स को बंद कर रही है। मेकर ऐसा क्‍यों कर रही है और क्‍यों चीन में Production करती रहेगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Chevrolet अब Indian में सेल्‍स बंद करने के 9 साल बाद China में भी अपनी सेल्‍स को बंद कर रही है। मेकर ऐसा क्‍यों कर रही है और क्‍यों चीन में Production जारी रहेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Chevrolet नहीं बेचेगी China में कार

शेवरले अब चीन में अपनी कारों को नहीं बेचेगी। मेकर ने बड़ा फैसला ले लिया है, लेकिन अपने कर्मचारियों को राहत देते हुए कहा है कि वह सेल्‍स बंद कर रही है, लेकिन प्रोडक्‍शन को जारी रख रही है।

क्‍यों लिया फैसला

मेकर ने इतना बड़ा फैसला इसलिए लिया है क्‍योंकि साल दर साल चीन में शेवरले की सेल्‍स कम होती जा रही है। चीन में जहां शेवरले हर साल 7.60 लाख से ज्‍यादा कारों को बेच रही थी, वहीं लोकल मैन्‍युफक्‍चरर्स की वजह से शेवरले की सेल हर साल कम हो रही थी और 2025 में यह आंकड़ा कम होते होते 9 हजार यूनिट्स से भी कम हो गया था।

क्‍यों कर रही प्रोडक्‍शन

चीन में कार बेचना बंद करने के फैसले के साथ ही मेकर ने बताया है कि वह प्रोडक्‍शन करती रहेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्‍योंकि अब वह चीन में कारें बनाकर बेचने पर फोकस करने की जगह एक्‍सपोर्ट करने पर ही फोकस करेगी। वह चीन में बनी कारों को साउथ अमेरिका, अफ्रीका, मिडल ईस्‍ट के साथ ही कई और बाजारों में ज्‍यादा अक्रामक तरीके से एक्‍सपेंड कर सकती है।

EV पर ही होगा फोकस

ICE कारों की डिमांड धीरे धीरे कम होने की संभावना के चलते मेकर अब ईवी पर पूरी तरह से फोकस कर सकती है। इसके लिए जीएस और एसएआईसी के संयुक्‍त उद्यम को 2047 तक नवीनीकरण समझौते पर साइन किए गए हैं। अब दोनों साझेदार 2030 तक कम से कम 30 नई NEV मॉडल लॉन्‍च कर सकती हैं।

पुराने कस्‍टमर्स को मिलती रहेगी सर्विस

मेकर ने साफ किया है कि वह चीन में सेल्‍स को बंद कर रही है, लेकिन आफ्टर सेल सर्विस और मेंटेनेंस के लिए पार्ट्स की आपूर्ति करती रहेगी, जिससे पुराने कस्‍टमर्स को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
इंडिया में भी बंद कर चुकी है सेल्‍स
अमेरिकन कार मेकर शेवरले पहले इंडियन मार्केट में भी अपनी कारों को बेचती थी। लेकिन 2017 में सेल्‍स को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इंडिया में भी मेकर की सेल्‍स लगातार कम हो रही थी, जिस वजह से यह फैसला लिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular