HomeAutomobilesक्‍या EV अवतार में लौटेगी Tata Nano? आज के समय में मिलेगी...

क्‍या EV अवतार में लौटेगी Tata Nano? आज के समय में मिलेगी कामयाबी, तुरंत पढ़ें कड़क सच!

Tata Nano EV अवतार में आएगी, इस तरह की चर्चा इन दिनों काफी ज्‍यादा हैं। क्‍या सच में ऐसा हो रहा है या फिर यह महज अफवाहें हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Nano EV अवतार में आ सकती है, इस तरह की चर्चा इन दिनों काफी ज्‍यादा हैं। क्‍या सच में ऐसा हो रहा है या फिर यह महज अफवाहें हैं। अगर कंपनी इसे इलेक्‍ट्रिक अवतार में लाती है तो क्‍या यह कामयाब होगी? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Nano EV आएगी?

टाटा की लखटकिया कार के तौर पर दुनियाभर में चर्चा बटोरने वाली नैनो काफी समय पहले ही बंद हो चुकी है। लेकिन अभी भी सड़कों पर कभी कभी इस गाड़ी को देखना काफी अच्‍छा लगता है। इस कार के बंद होने के सालों बाद फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि यह लौट सकती है और इस बार इसे Electric अवतार में लाया जा सकता है।

क्‍या है सच

चर्चाओं से हटकर बात करें तो टाटा मोटर्स ने अभी तक भी यह कंफर्म नहीं किया है कि वह नैनो को फिर से लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन जिस तरह से कंपनी पुराने नामों को नए अवतार में ला रही है, उससे तो यह लगता है कि आने वाले कुछ सालों में जब इलेक्‍ट्रिक कारों का बाजार और तेजी से बढ़ रहा होगा तो टाटा अपने तरकश से नैनो का तीर छोड़ सकती है।

क्‍यों आई थी नैनो

नैनो टाटा के पूर्व प्रमुख रतन टाटा का सपना था और वह चाहते थे कि देश में आम आदमी के लिए ऐसी कार बनाई जाए तो न सिर्फ कार का सपना पूरा कर पाए बल्कि उन लोगों की पहली पसंद बने जो स्‍कूटर या बाइक से अपग्रेड होना चाहते हैं। इसी सपने को पूरा करते हुए टाटा ने नैनो को बाजार में लॉन्‍च किया था।

कितनी थी उपयोगी

टाटा नैनो आकार में भले ही काफी छोटी थी और इसमें भले ही छोटा इंजन दिया गया था, लेकिन यह शहरों की तंग गलियों और ट्रैफिक के बीच चलाने में काफी प्रैक्टिकल कार थी। अब जब हर महीने लाखों कारें सड़कों पर आती हैं तो ट्रैफिक बढ़ता है। ऐसे में अगर इसकी वापसी होती है तो शहर में ही कार चलाने वालों को अच्‍छा और सस्‍ता विकल्‍प मिल सकता है।

कितनी हो सकती है रेंज

वैसे तो अभी तक टाटा का कोई इरादा नहीं है कि वह इस कार को इलेक्‍ट्रिक अवतार में लाए। लेकिन अगर भविष्‍य में ऐसा होता है तो इस कार को इंडिया की सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर ही ऑफर किया जाएगा। इसलिए इसमें फीचर्स और रेंज को भी उसी तरह रखा जाएगा। माना जा सकता है कि अगर इसे लाया जाता है तो इसमें जो बैटरी और मोटर को दिया जाएगा, उसके साथ इसे सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज दी जा सकती है, जो शहर के हिसाब से काफी अच्‍छी होगी।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular