ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया मार्केट में कम बजट वाली Car वाले सेगमेंट में आने वाली Maruti Celerio की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 6.14 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Celerio खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Maruti Celerio के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए 1.14 लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹8,000 की EMI पर Car खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को खरीदकर घर लाने के लिए 1.14 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 5 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 6.14 लाख रुपये में करीब 22 हजार रुपये आरटीओ और करीब 27 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब 7 साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 8 हजार रुपये (Maruti Celerio EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Celerio बनी देश की सबसे पसंदीदा Car?
Maruti Suzuki हैचबैक सेगमेंट में Maruti Celerio को Maruti Arena शोरूम्स से ऑफर करती है। लंबे समय से मारुति इस कार को इंडियन मार्केट में लाती है। ज्यादा आराम, कम मेंटेनेंस और पेट्रोल के साथ सीएनजी का शानदार माइलेज इसे इंडिया की पसंदीदा हैचबैक कारों में से एक बनाता है।
Maruti Celerio के फीचर्स की जानकारी
मारुति Celerio में ओआरवीएम टर्न इंडीकेटर, फ्रंट फॉग लैंप, बॉडी कलर्ड बंपर, 15 इंच अलॉय व्हील्स, मैनुअल एसी, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप, स्मार्ट की, पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम, स्टीयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, पावर स्टीयरिंग, आईडल स्टार्ट/स्टॉप, छह एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हेडलाइट लेवलिंग, रियर विंडो वॉशर और वाइपर, इमोबिलाइजर, स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply