HomeAutomobilesमोबाइल ऐप के एक क्लिक से बेअसर होंगे चोर; Hyundai Venue और...

मोबाइल ऐप के एक क्लिक से बेअसर होंगे चोर; Hyundai Venue और N Line में मिला खास Safety Feature

Hyundai Venue और N Line को नया Safety Update मिला है। इसके बाद अब चोर इसे चुराने की कोशिश क्‍यों नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Venue और N Line को नया Safety Update मिला है। इसके बाद अब चोर इसे चुराने की कोशिश क्‍यों नहीं कर पाएंगे। किस तरह के अपडेट को सेफ्टी के लिए इन दोनों एसयूवी में हुंडई ने दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Venue को मिला Safety Update

हुंडई ने अपनी सब 4 मीटर एसयूवी वेन्‍यू और वेन्‍यू एन लाइन को बड़ा सेफ्टी अपडेट दे दिया है। इस अपडेट के बाद अब चोरों को इन एसयूवी को चुराने में लोहे के चने चबाने पड़ेंगे।

कौन सा मिला सेफ्टी अपडेट

मेकर ने बताया है कि उसने इन दोनों एसयूवी को कनेक्‍टिड कार नेविगेशन कॉकपिट सिस्‍टम से लैस कर दिया है। इन एसयूवी के HX10 और N10 वेरिएंट्स में ही इस अपडेट को दिया गया है। यह अपडेट ब्‍लूलिंक रिमोट इमोबिलाइजर है। जो ओटीए के जरिए कैपेबल वेरिएंट्स तक पहुंच जाएगा और इसके लिए सर्विस सेंटर जाने की जरुरत ही नहीं होगी।

कैसे रोकेगा चोरी

जिन एसयूवी में इस फीचर को दिया जाएगा, उसके बाद यह सिस्‍टम दूर से ही एसयूवी ओनर्स को यह सुविधा देगा कि वह अपनी एसयूवी को पूरी तरह से डी-एक्टिव कर पाएंगे। बिना उनकी मर्जी के एसयूवी को एक्टिव नहीं किया जा सकेगा। इस सिस्‍टम को चलती हुई एसयूवी में यूज नहीं किया जा सकेगा। एक बार इग्निशन बंद हो जाएगा तो उसके बाद ब्‍लूलिंक के जरिए एक्टिव किए बिना इसे स्‍टार्ट कर पाना मुश्किल होगा।

दूर से कर पाएंगे सुरक्षित

हुंडई ब्लूलिंक के एमडी और सीईओ, तरुण गर्ग ने कहा कि भारत में आठ लाख से अधिक कनेक्टेड वाहनों में हुंडई ब्लूलिंक की सुविधा उपलब्ध होने के साथ, हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले सार्थक नवाचारों को प्रदान करके अपने कनेक्टेड मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करना जारी रखते हैं। हुंडई ब्लूलिंक रिमोट इमोबिलाइज़र ग्राहकों को अधिक नियंत्रण और मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे वे अपनी पार्क की गई हुंडई वेन्यू या वेन्यू एन लाइन को दूर से ही सुरक्षित कर सकते हैं और चोरी की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई कर सकते हैं, साथ ही ग्राहक सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले सुरक्षा उपायों को भी शामिल कर सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुविधा हुंडई के सॉफ्टवेयर-डिफाइंड-व्हीकल आर्किटेक्चर की भविष्य के लिए तैयार क्षमता को भी प्रदर्शित करती है। एक सहज कंट्रोलर ओवर-द-एयर अपडेट के माध्यम से, हम ग्राहकों को वर्कशॉप जाने की आवश्यकता के बिना, योग्य मॉडल वेरिएंट में एक महत्वपूर्ण नई क्षमता पेश कर रहे हैं।

कब से मिलेगा फीचर

यह फ़ीचर ccNC से लैस हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन के HX10 और N10 वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नवंबर 2025 के बाद बेची गए सभी हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन वेरिएंट को वर्कशॉप जाए बिना ही यह अपडेट मिल जाएगा। सितंबर 2026 से, यह फीचर ccNC से लैस VENUE HX10 और VENUE N Line N10 वेरिएंट में स्टैंडर्ड रूप से उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- भारत आ रहे हैं Hyundai और Kia के चलते-फिरते आलीशान ‘महल’, Ertiga से लेकर Innova को मिलेगी सीधी चुनौती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular