क्विक कॉमर्स सेगमेंट में फ्लिपकार्ट मिनट्स ने तेज विस्तार दर्ज किया है। कंपनी के मुताबिक, अगस्त 2024 में लॉन्च होने के बाद से प्लेटफॉर्म के कारोबार में सालाना आधार पर करीब 4 गुना वृद्धि हुई है। अब फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 150 से ज्यादा शहरों तक हो गई है, जहां करीब 1,200 माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर के जरिए ऑर्डर पूरे किए जा रहे हैं।
कंपनी का कहना है कि लॉन्च के बाद से प्लेटफॉर्म के जरिए 4 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। वहीं, करीब 60 फीसदी ग्राहक दोबारा फ्लिपकार्ट मिनट्स से खरीदारी कर रहे हैं।
टियर-2 और छोटे शहरों में तेजी से बढ़ी मांग
फ्लिपकार्ट मिनट्स की ग्रोथ में टियर-2 और उससे आगे के शहरों की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। कंपनी के अनुसार, अंबाला, बाराबंकी, भागलपुर, दुर्गापुर, कानपुर, रुड़की, सिलीगुड़ी, सलेम और तिरुप्पुर जैसे शहरों में ग्राहक आधार सालाना आधार पर करीब 25 गुना बढ़ा है।
इन शहरों में ग्राहकों की मांग अब केवल रोजमर्रा की जरूरतों तक सीमित नहीं है। कोरियन नूडल्स, सॉस, रेडी-टू-ईट मील्स के अलावा प्रीमियम स्किनकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की मांग भी बढ़ रही है।
Gen Z बना तेजी से बढ़ता ग्राहक वर्ग
क्विक कॉमर्स में Gen Z ग्राहकों की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ रही है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में फ्लिपकार्ट मिनट्स के Gen Z ग्राहक आधार में सालाना आधार पर करीब 5 गुना वृद्धि हुई है।
ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, गेमिंग, वियरेबल्स, फ्रेगरेंस, हेल्थ एवं न्यूट्रिशन और ग्रूमिंग जैसी कैटेगरी में 45 फीसदी से ज्यादा ऑर्डर Gen Z ग्राहकों से आ रहे हैं। वहीं, गॉरमेट कैटेगरी में हर तीन में से करीब एक ऑर्डर Gen Z ग्राहक कर रहे हैं।
रोजमर्रा के सामान से आगे बढ़ रही क्विक कॉमर्स की खरीदारी
फ्लिपकार्ट मिनट्स पर अब सिर्फ दूध, सब्जियां और रोजमर्रा के सामान ही नहीं खरीदे जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, पिछले एक साल में लॉन्च की गई गॉरमेट और स्पेशियलिटी ग्रॉसरी कैटेगरी में 8 गुना वृद्धि हुई है।
कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल, इम्पोर्टेड चीज, एवोकाडो की अलग-अलग किस्मों और कोरियन रेडी-टू-ईट मील्स जैसे प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है। इसके अलावा मेन्स ग्रूमिंग कैटेगरी करीब 6 गुना और पेट फूड कैटेगरी 5 गुना बढ़ी है।
क्विक कॉमर्स के बदलते इस्तेमाल का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि फ्लिपकार्ट मिनट्स पर अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर 6 लाख रुपये का रहा। इस ऑर्डर में पांच स्मार्टफोन शामिल थे।
करीब 500 D2C ब्रांड्स से साझेदारी
फ्लिपकार्ट मिनट्स के मुताबिक, अगस्त 2024 से अब तक प्लेटफॉर्म ने करीब 500 D2C ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है। इसके जरिए इन ब्रांड्स को हाइपरलोकल डिमांड और नए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है।
कंपनी ने किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के साथ भी साझेदारी की है। इसके जरिए हजारों किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने और नए बाजार उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
इलेक्ट्रिक वाहनों और पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग पर जोर
फ्लिपकार्ट मिनट्स अपने डिलीवरी नेटवर्क को ज्यादा सस्टेनेबल बनाने पर भी काम कर रहा है। कंपनी के अनुसार, लास्ट-माइल डिलीवरी का बढ़ता हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए किया जा रहा है। इसके अलावा माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटरों में बैटरी-स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
फल और सब्जियों जैसी प्रमुख कैटेगरी में हल्की कम्पोस्टेबल और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग भी शुरू की गई है। कंपनी का दावा है कि इससे वर्जिन प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में मदद मिल रही है।
फ्लिपकार्ट मिनट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड कुणाल गुप्ता के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म रोजमर्रा की जरूरतों से आगे बढ़कर खरीदारी के व्यापक प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुआ है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में बढ़ते नेटवर्क के जरिए ग्राहकों के साथ-साथ ब्रांड्स, किसानों और स्थानीय कारोबारों को भी नए बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
ये भी पढ़ें
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: आ गई सेल की डेट, जानें कब से शुरू होगी दीवाली सेल और किस प्रोडक्ट पर कितनी मिलेगी छूट













Leave a Reply