HomeAutomobilesBajaj Pulsar NS400Z बनी मोस्‍ट फीचर लोडेड बाइक, सिर्फ 1.90 लाख से...

Bajaj Pulsar NS400Z बनी मोस्‍ट फीचर लोडेड बाइक, सिर्फ 1.90 लाख से शुरू होती है Price

Bajaj Pulsar NS 400Z अब अपडेट होकर Launch हो गई है। मेकर ने इस बाइक में कौन से नए Features जोड़े हैं। इसकी क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Bajaj Pulsar NS 400Z अब अपडेट होकर Launch हो गई है। मेकर ने इस बाइक में कौन से नए Features जोड़े हैं। इसका Engine कितना ताकतवर है। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

अपडेट हुई Bajaj Pulsar NS 400Z

बजाज ने अपनी 400 सीसी नेकेड स्‍पोर्ट्स बाइक पल्‍सर एनएस 400 जेड को अपडेट कर दिया है। इस अपडेट में इसे कई नए फीचर्स दे दिए गए हैं। जिसके बाद यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्‍यादा फीचर लोडेड बाइक बन गई है।

मिले ये Features

बजाज ने पल्‍सर एनएस 400जेड बाइक को नया 5 इंच TFT कंसोल दिया है जो राइडिंग और कनेक्टिविटी को एक ही इंटरफेस में ले आता है। इसके साथ बाइक में राइडर 4 राइड मोड्स मिलते हैं और ट्रैक्शन कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और लैप टाइमर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स को भी दिया गया है।

मिलता है ताकतवर Engine

बजाज पल्‍सर NS400Z में पहले की तरह ही 349cc, 4-वाल्व, DOHC इंजन मिलता है जो 9,000 rpm पर 40 PS और 7,500 rpm पर 33 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। परफॉर्मेंस पैकेज में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, 4 राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, 43 mm USD फ्रंट सस्पेंशन और डुअल-चैनल ABS शामिल हैं। लिक्विड-कूल्ड इंजन की मदद से यह 229 PS प्रति टन का पावर-टू-वेट रेशियो हासिल करता है।

25 सालों से राइडर्स की है पसंद

बजाज ऑटो लिमिटेड के टू-व्हीलर बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर सारंग कनाडे ने कहा कि “पिछले 25 सालों से, पल्सर राइडर्स की बदलती जरूरतों के साथ विकसित होती रही है, साथ ही ब्रांड के मूल में निहित परफॉर्मेंस और एटीट्यूड को भी बरकरार रखती है। NS400Z हमेशा से ही एक आकर्षक परफॉर्मेंस अनुभव को ध्यान में रखकर बनाई गई है, और इस अपडेट के साथ, हमने उन्नत तकनीक को शामिल किया है जो राइडर्स के लिए मोटरसाइकिल चलाने के तरीके में अधिक सुविधा और कनेक्टिविटी लाती है। हमने NS400Z की विशिष्टता को बरकरार रखते हुए राइडिंग अनुभव को और भी सहज और निश्चित रूप से साहसिक बनाया है।”

कितनी रखी है Price

अपडेट्स के बाद Bajaj Pulsar NS 400Z को इंडियन मार्केट में 1.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरू प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
एक्स-शोरूम कीमत ₹1.90 लाख
नया डिजिटल कंसोल 5-इंच TFT डिस्प्ले (एकीकृत राइडिंग व कनेक्टिविटी इंटरफेस)
इंजन एवं पावर 349 cc लिक्विड-कूल्ड DOHC 4-वॉल्व इंजन
• पावर: 40 PS @ 9,000 rpm
• टॉर्क: 33 Nm @ 7,500 rpm
पावर-टू-वेट रेशियो 229 PS प्रति टन
गियरबॉक्स व थ्रॉटल 6-स्पीड गियरबॉक्स + इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी
सुरक्षा व सस्पेंशन 43 mm USD फ्रंट फोर्क्स, ड्यूल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल (TCS)
राइड मोड्स 4 राइडिंग मोड्स
स्मार्ट व कन्वीनियंस फीचर्स म्यूज़िक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, लैप टाइमर, USB टाइप-सी पोर्ट, पैनिक ब्रेक अलर्ट

यह भी पढ़ें- अपडेट होकर Launch हुई Bajaj Pulsar 150; नए फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ और क्‍या-क्या मिला

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular