ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। ICE कारों में सैकड़ों पार्ट्स लगाए जाते हैं और हर पार्ट का सही तरह काम करना भी काफी जरूरी होता है। ऐसे ही अगर इंजन का दिल कहें या रेडिएटर, इसमें खराबी आ जाए तो फिर हजारों लाखों रुपये के नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। किस तरीके से इंजन के दि को खराब होने से बचाया (Engine Safety Tips) जा सकता है। आइए इस खबर में पढ़ते हैं।
Engine Safety Tips- कार के लिए क्यों जरूरी है Radiator
किसी भी कार जिसमें इंजन का यूज़ किया जाता है उसके लिए रेडिएटर काफी जरूरी पार्ट बन जाता है। रेडिएटर एक तरह की जालीनुमा पार्ट होता है जिसके आर-पार हवा जा सकती है। जब इंजन से आने वाला गर्म कूलेंट रेडिएटर में जाता है तो इसी जालीनुमा डिजाइन से अंदर आने वाली हवा कूलेंट को ठंडा करती है। जिसके बाद ठंडा कूलेंट फिर से इंजन में जाता है और उसके तापमान को सामान्य बनाए रखता है।
खराब होने पर क्या होगा?
कार में रेडिएटर खराब हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। इसके खराब होने पर इंजन से आने वाला गर्म कूलेंट ठंडा नहीं होगा और उसी तापमान के साथ फिर से इंजन में चला जाएगा। यह प्रोसेस लगातार होती रहेगी तो इंजन के अंदर के पार्ट्स समय से पहले ही खराब होने शुरू हो जाएंगे और ऐसा कई हफ्तों, महीनों तक होता रहेगा तो फिर एक टाइम बाद इंजन सीज़ (Prevent Engine Seizure) हो जाएगा और कार चलते चलते ही बंद पड़ जाएगी। जिसे बाद में ठीक करवाना काफी महंगा पड़ेगा और हजारों लाखों रुपये (Costly Car Repairs) तक खर्च हो सकते हैं।
Engine Safety Tips- Car Maintenance
इससे बचने के लिए कार के इंजन की मेंटेनेंस भी जरूरी होती है। इंजन की सर्विस के टाइम पर ही रेडिएटर को भी साफ करवाना चाहिए। आमतौर पर इसमें तब धूल मिट्टी जमती है जब कार चलती है। इसके साथ ही अगर लंबे टाइम तक कार को पार्क रखा जाए तो भी रेडिएटर चोक हो जाता है और सही तरह से काम नहीं कर पाता। इसलिए जरूरी हो जाता है कि नियमित अंतराल पर इंजन के साथ ही रेडिएटर को भी साफ करवाया जाए।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply