PF Nominee: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो आपको पीएफ खाते के बारे में तो पता ही होगा? हालांकि, जहां पर कम कर्मचारी होते हैं वहां पर पीएफ नहीं कटता, लेकिन जिस कंपनी में पीएफ कटता है वहां के लोगों को इसका लाभ भी मिलता है। हर महीने सैलरी में एस एक अमाउंट कटता है जिस पर कंपनी भी पैसे जमा करती है और विभाग द्वारा सालाना कुल जमा पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- Fire Safety: गर्मियों में आते हैं आग लगने के कई मामले, आपके घर में न लगें इसलिए रखें इन बातों का ध्यान
अगर आपका पीएफ खाता है तो आप इसमें नॉमिनी भी जरूर एड कर लें क्योंकि आप ऐसा नहीं करते तो आपके नॉमिनी को अगर आगे आपके पीएफ खाते से मिलने वाला आर्थिक लाभ लेना है तो उसे दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अगर आपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं।
इस तरीके से पीएफ खाते में जोड़ सकते हैं नॉमिनी:-
पहला स्टेप
आपने अगर अब तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो इसमें जोड़ लें
नॉमिनी एड करने के लिए आपको ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
अब आपको अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है
दूसरा स्टेप
फिर लॉगिन करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें और लॉगिन कर लें
अब आप लॉगिन कर चुके हैं तो आपको यहां पर ‘मैनेज’ वाले सेक्शन में जाना है
इसके बाद आपको यहां पर ‘ई-नॉमिनेशन’ वाला ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है
तीसरा स्टेप
इसके बाद आपको ‘प्रोवाइड डिटेल्स’ वाले टैब में जाना है
फिर आपको ‘सेव’ पर क्लिक करना होता है
इसके बाद आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करना है जिसके लिए ‘यस’ पर क्लिक करें
फिर आपको ‘एड फैमिली डिटेल्स’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है
चौथा स्टेप
अब आपको नॉमिनी जोड़ने के लिए ‘नॉमिनेशन डिटेल्स’ पर क्लिक करना है
फिर आप नॉमिनी यहां पर एड कर सकते हैं, आप एक या उससे ज्यादा नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं
अब आपको ‘सेव ईपीएफ नॉमिनेशन’ पर क्लिक करना है
ये भी पढ़ें:- AC Fridge Alert: अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो आपके एसी-फ्रिज में भी लग सकती है आग
इसके बाद आपको ‘ई-साइन’ को चुनना है जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा
इस आए हुए ओटीपी को भरकर सबमिट पर क्लिक करे दें जिसके बाद आपका नॉमिनी पीएफ खाते से जुड़ जाता है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply