खबर की मुख्य बातें
| Volkswagen Virtus Facelift की पहली तस्वीर आई। | |
| कंपनी ने रिलीज की वर्टुस फेसलिफ्ट की पहली तस्वीर। | |
| पहले से ज्यादा बेहतर हुई, जल्द होगी भारत में लॉन्च। |
Volkswagen Virtus Facelift कुछ हफ्तों में इंडियन मार्केट में Launch होने वाली है। लेकिन इसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इसमें क्या चेंज हुए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Volkswagen Virtus Facelift की आ गई पहली तस्वीर
फॉक्सवैगन ने इंडिया में अपनी मिड साइज सेडान कार वर्टुस के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसके पहले मेकर ने ऑफिशियली इसकी 2 तस्वीरों को रिलीज कर दिया है। जिसमें इसके फ्रंट और रियर की पूरी जानकारी मिल रही है।
क्या हुआ बदलाव
मेकर ने इस कार को पहले से ज्यादा शानदार बनाया है। अब इस कार के फ्रंट में ट्राइएंगुलर ज्योमैट्री के साथ ग्लॉस फिनिश ब्लैक ग्रिल को दिया गया है। कार के हेडलाइट्स को नहीं बदला गया है। हेडलाइट्स के अंदर ही LED DRLs को दिया गया है। साथ में बंपर को ज्यादा अग्रेसिव लुक दिया गया है। रियर में भी कार को ज्योमैट्रिक डिटेलिंग के साथ फ्रैश लुक दिया गया है। वर्टुस और जीटी की बैजिंग के साथ रियर में स्पॉयलर भी दिया गया है। कार में शॉक फिन एंटीना, कनवेंशनल डोर हैंडल, स्प्लिट टेल लैंप के साथ ऑफर किया जाएगा।

PC- Volkswagen India
मिलेंगे नए Features
फॉक्सवैगन वर्टुस फेसलिफ्ट वर्जन में नए फीचर्स के तौर पर नया 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, रियर में मसाज फंक्शन , 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ इसमें कई और कॉस्मैटिक चेंज हो सकते हैं साथ ही कुछ और नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
इंजन में होगा बदलाव
फॉक्सवैगन स्कोडा ग्रुप अपनी Skoda Slavia की तरह ही वर्टुस में भी 1.0 लीटर इंजन के साथ 8 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन को अपडेट कर सकती है। अभी तक इस कार में 6 स्पीड AT को दिया जाता है। इसके अलावा इस कार में पहले की तरह ही 1.5 लीटर इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। सेफ्टी को बढ़ाने के लिए मेकर फेसलिफ्ट वर्जन में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दे सकती है।
फेसलिफ्ट के जरिए और बेहतर होगी Virtus
आगामी लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, वोक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा, “हम भारतीय बाजार में नई वर्टस (Virtus) को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। वर्टस ने अपने समझदार ग्राहकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाया है। यह अपने सेगमेंट में एक स्टाइलिश, बेहतरीन और शानदार परफॉरमेंस देने वाली सेडान के रूप में स्थापित हो चुकी है, जो ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव देती है। इस फेसलिफ्ट के जरिए, हम एक बेहद लोकप्रिय प्रोडक्ट को और बेहतर बना रहे हैं। इसमें हमने एक नया और आधुनिक रूप दिया है, जबकि उन खूबियों को बरकरार रखा है जो वर्टस को खास बनाती हैं। हमें उम्मीद है कि नई वर्टस के साथ हम अपने ग्राहकों को ड्राइविंग का आनंद देना जारी रखेंगे।”
कब होगी लॉन्च?
फॉक्सवैगन ने अभी तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया गया है और अभी इसका पहला टीजर ही रिलीज किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि वर्टुस फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में December 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch, क्यों कहा जा रहा है ‘सेगमेंट का नया सुल्तान’
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply