BMW F 450 GS: मार्केट में आ गया नया ‘Sports’ वेरिएंट; जानिए किन Features से है लैस, कितनी है Price?

BMW F 450 GS Sports
BMW F 450 GS Sports PC- BMW Motorrad

खबर की मुख्‍य बातें

BMW ने F 450 GS का नया वेरिएंट किया ऑफर।
इस बाइक के स्‍पोर्ट्स वेरिएंट को किया गया लॉन्‍च।
5.35 लाख रुपये से 6.15 लाख रुपये हुई प्राइज।

BMW F 450 GS बाइक के नए Sports वेरिएंट को ऑफर कर दिया गया है। इसमें कौन से नए Features दिए हैं। कितना ताकतवर Engine दिया गय है। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW F 450 GS बाइक का आया नया वेरिएंट

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में अपनी 450 सीसी की बाइक एफ 450 जीएस के नए स्‍पोर्ट्स वेरिएंट को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर इसके पहले इस बाइक को 3 वेरिएंट्स में ऑफर करती थी, जिसमें Base, Exclusive और GS Trophy शामिल हैं।

क्‍या हैं खूबियां

बाइक के स्‍पोर्ट्स वेरिएंट में LED लाइट्स, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, स्‍पोर्ट सस्‍पेंशन, गियर शिफ्ट असिस्‍ट प्रो, राइडिंग मोड्स प्रो (रेन, रोड, एंडयूरो), ऑफ रोड फुटरेस्‍ट, क्लियर रैली विंडस्‍क्रीन, ब्‍लैक हैड प्रोटेक्‍टर, प्‍लास्‍टिक इंजन गार्ड, 6.5 इंच TFT डिस्‍प्‍ले को दिया है। साथ में इस वेरिएंट में उन सभी फीचर्स को भी दिया गया है जिनको जीएस ट्रॉफी में ऑफर किया जाता है। लेकिन उस वेरिएंट के इजी राइड क्‍लच को इस स्‍पोर्ट्स वेरिएंट में शामिल नहीं किया गया है।

श्रेणी (Category) विवरण व फीचर्स (Features & Equipment)
लाइटिंग एवं डिस्प्ले • LED लाइट्स
• 6.5-इंच TFT डिस्प्ले
राइडिंग मोड्स व इलेक्ट्रॉनिक्स • राइडिंग मोड्स प्रो (Rain, Road, Enduro)
• गियर शिफ्ट असिस्ट प्रो
सस्पेंशन व हार्डवेयर • स्पोर्ट्स सस्पेंशन
• ऑफ-रोड फुटरेस्ट
• टाइप-सी (Type-C) चार्जिंग पोर्ट
प्रोटेक्शन एवं विंडशील्ड • प्लास्टिक इंजन गार्ड
• ब्लैक हैंड प्रोटेक्टर
• क्लियर रैली विंडस्क्रीन
जीएस ट्रॉफी से तुलना • GS Trophy वेरिएंट के सभी मुख्य फीचर्स शामिल हैं।
• अपवाद: ईज़ी राइड क्लच (Easy Ride Clutch) इस वेरिएंट में शामिल नहीं है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस बाइक को 420 सीसी का 2 सिलेंडर इंजन दिया है। जो इसे 48 हॉर्स पावर के साथ 43 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इससे बाइक को 165 KMPH की Top Speed मिलती है। BMW की इस बाइक में 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता है। बाइक का वजन 178 किलोग्राम है और इसकी सीट हाइट 845 एमएम है। बाइक में 14 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है, जिसमें 2.5 लीटर का रिजर्व मोड है। इसमें 17 और 19 इंच के टायर दिए गए हैं।

श्रेणी / पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
इंजन प्रकार (Engine) 420 cc, 2-सिलेंडर इंजन
पावर और टॉर्क (Power & Torque) • पावर: 48 HP
• टॉर्क: 43 Nm
टॉप स्पीड (Top Speed) 165 KMPH
गियरबॉक्स (Transmission) 6-स्पीड गियरबॉक्स
वजन व सीट हाइट (Weight & Seat) • वजन: 178 किग्रा
• सीट हाइट: 845 मिमी
फ्यूल टैंक (Fuel Tank) 14 लीटर (2.5 लीटर रिजर्व मोड सहित)
टायर साइज़ (Tyre Size) 17-इंच और 19-इंच के टायर

कितनी है Price

मेकर ने जब इस बाइक को April 2026 में लॉन्‍च किया था, तब इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 4.70 लाख रुपये से 5.30 लाख रुपये के बीच थी। नए वेरिएंट के लॉन्‍च के साथ ही इस बाइक की प्राइज को भी बढ़ा दिया गया है। अब इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 5.35 लाख रुपये से शुरू हो रही है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 6.15 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के कार और बाइक लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, Speed Motorwagen में उपलब्‍ध होंगी BMW, Mini और Motorrad की गाड़ियाँ

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।