JLR ने BYD पर लगाया गंभीर आरोप: कोर्ट के सख्त आदेश के बाद चीनी कंपनी के ऑफिस पर पड़ा छापा!

JLR BYD
JLR BYD PC- autotechbiz.in-AI

खबर की मुख्‍य बातें

JLR ने लगाया BYD पर आरोप।
कोर्ट में चल रहा है मामला।
BYD के 2 ऑफिस में पड़ चुका है छापा।

JLR ने BYD पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद कोर्ट ने चीनी कंपनी के ऑफिस पर छापा भी मारा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस मामले पर क्‍या कहा जा रहा है। पूरा मामला क्‍या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

JLR ने लगाया BYD पर गंभीर आरोप

टाटा मोटर्स के स्‍वामित्‍व वाली ब्रिटिश कार मेकर जगुआर-लैंड रोवर ने चीन की इलेक्‍ट्रिक कार मेकर बीवाईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए बीवाईडी के ऑफिस पर छापा मारा है।

क्‍या है आरोप

जेएलआर ने आरोप लगाया है कि उनकी Defeneder एसयूवी का डिजाइन और BYD की एसयूवी Ti7 का डिजाइन काफी ज्‍यादा मिलता हुआ है। साथ ही जेएलआर ने दावा किया है कि बीवाईडी ने अपनी इस एसयूवी को डेवलप करते टाइम अपनी टेक्‍नोलॉजी के कुछ एलीमेंट्स को रिवर्स इंजीनियर करने के लिए लैंड रोवर डिफेंडर को अलग कर दिया था।

किन ऑफिस में पड़ा छापा

जानकारी मिली है कि बीवाईडी के नीदरलैंड में 2 ऑफिस में छापा मारा गया था। जिसमें शिएडम और हूफडॉर्प शामिल हैं। इन दोनों ऑफिस में कोर्ट के आदेश के बाद August 2026 में छापा मारने की कार्रवाई को किया गया था। जहां से आरोपों से जुड़ी फाइल और दूसरे सबूत को इकट्ठा किया गया था। छापेमारी का मकसद उन डॉक्‍यूमेंट्स को सुरक्षित रखना था क्‍योंकि इस बात का डर जताया गया था कि बीवाईडी उन डॉक्‍यूमेंट्स को नष्‍ट कर सकती है।

 जल्‍द होगी सुनवाई

बुधवार को हेग की एक कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी है। साथ ही यह भी बता दें कि यह मामला अभी सुनवाई के शुरूआती चरण में है। जिसमें सिर्फ बीवाईडी पर आरोप लगाया गया है। अभी उन आरोपों को जेएलआर की ओर से साबित नहीं किया गया है। लीगल मामला होने के बाद दोनों ही कंपनियों के प्रवक्‍ताओं ने इस पर कोई भी बयान देने से मना कर दिया है।

कैसे हुआ फोकस

बीवाईडी की ओर से इस एसयूवी को जल्‍द ही ब्रिटेन के साथ कई और यूरोपीय बाजारों में ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद से ही इस मामले ने काफी ज्‍यादा ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। बीवाईडी की यह एसयूवी करीब 5 मीटर लंबी है और यह डिफेंडर 110 के साइज की तरह ही है। BBC टॉप गियर मैगजीन ने तो चीन की कंपनी की इस एसयूवी को साफ तौर पर चाइनीज डिफेंडर क्‍लोन बताया है।

JLR पहले भी कर चुकी है कार्रवाई

ऐसा पहली बार नहीं है जब जेएलआर ने इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले भी कंपनी ने लैंडविंंड एक्‍स 7 को लेकर भी कार्रवाई की थी। तब कंपनी का कहना था कि यह एसयूवी उनकी रेंज रोवर इवोक से काफी ज्‍यादा मिलती जुलती है। जिसके बाद हुई कानूनी कार्रवाई में यह लड़ाई जेएलआर ने जीती थी।

यह भी पढ़ें- BYD करेगी 2 नई EV Launch; Sierra EV, MG Windsor और Creta Electric को देगी सीधी टक्‍कर 

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।