खबर की मुख्य बातें
| Hyundai Grand i10 Nios की प्राइज बढ़ी। | |
| नवंबर 2026 में कार की प्राइज बढ़ गई है। | |
| 4700 से 6 हजार रुपये तक महंगी हुई कार। |
Hyundai Grand i10 Nios को महंगा कर दिया गया है। मेकर ने इस हैचबैक कार की प्राइज को कितना बढ़ाया है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Grand i10 Nios महंगी हुई
हुंडई ने अपनी हैचबैक कार ग्रैंड आई10 नियोस को महंगा कर दिया है। मेकर ने इस कार की प्राइज को अपडेट करने के बाद तुंरत अपडेट भी कर दिया है। जिसके बाद अब इसे नई प्राइज पर ही खरीदा जा सकता है।
कितनी महंगी हुई कार
मेकर ने इस हैचबैक कार की प्राइज के अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग बढ़ोतरी की है। जिसमें इसकी प्राइज को अब 4700 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक महंगा कर दिया गया है।
किन वेरिएंट्स की प्राइज कितनी बढ़ाई
हुंडई ने ग्रैंड आई10 नियोस हैचबैक कार के Sports CNG MT और Magna CNG MT की प्राइज में 6 हजार रुपये तक बढ़ा दिए हैं। बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज प्राइज को भी 4700 रुपये तक महंगा कर दिया गया है। लेकिन इसके बेस वेरिएंट Era Petrol MT की प्राइज में कोई चेंज नहीं किया गया है।
अब कितनी है Price
महंगी होने के बाद भी इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 5.60 लाख रुपये ही है। लेकिन अब इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 8.09 लाख रुपये तक हो गई है।
कितना ताकतवर Engine
हुंडई अपनी ग्रैंड आई10 नियोस में 1.2 लीटर का पेट्रोल और सीएनजी इंजन के ऑप्शन के साथ लाती है। जिसमें पेट्रोल इंजन से 83 पीएस पावर और 113.8 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो एएमटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं।
सीएनजी के साथ यह इंजन 69 पीएस पावर और 95.2 न्यूटन मीटर टॉर्क देती है। इसके साथ सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 37 लीटर पेट्रोल और 60 लीटर का सीएनजी टैंक भी मिलता है।
कैसे हैं Features
हुंडई की इस हैचबैक कार में LED DRL, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, 14 और 15 इंच टायर, रूफ रेल, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन इंटीरियर, फुटवेल लाइट, 3.5 इंच स्पीडोमीटर, 8 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, स्टेयरिंग व्हील माउंटिड कंट्रोल्स, यूएसबी कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, स्मार्ट की, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, 6 एयरबैग, ईएससी, वीएसएम, हिल स्टार्ट असिस्ट, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ईएसएस, रियर कैमरा, डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
किनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में हुंडई की ग्रैंड आई10 नियोस को हैचबैक कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसको सीधे सीधे Maruti Celerio, Maruti Wagon R जैसी हैचबैक से मुकाबला करना होता है।
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon CNG: SPY तस्वीरों से लीक हुए कई बड़े राज; जानिए कितना अलग होगा यह सीएनजी अवतार?
ये भी पढ़ें
Renault Duster: कंपनी कर रही है नए इंजन की तैयारी, क्या Launch के बाद कम हो सकती है SUV की Price?
Mid Size SUV Sale: Creta से लेकर Victoris तक की बिक्री ने मचाया गदर; किसने मारी बाजी और कौन पिछड़ा?
Maruti Discount Offer: Arena डीलरशिप पर मिल रहा ₹1.21 लाख की बचत का मौका; जानिए किस मॉडल पर है सबसे बड़ी छूट?
Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?













Leave a Reply