खबर की मुख्य बातें
| Renault Duster को मिल सकता है नया इंजन। | |
| TGDi की जगह मिल सकता है MPFi इंजन। | |
| कीमत भी हो जाएगी लाखों रुपये तक कम। |
Renault Duster के लिए मेकर नए Engine Option की तैयारी कर रही है। इसमें कौन से ऑप्शन को दिया जाएगा। इससे कस्टमर्स को किस तरह से फायदा मिल सकता है। क्या इसकी Price पर नए इंजन का कोई असर होगा? मीडिया रिपोर्ट्स में क्या दावे किए जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Renault Duster के लिए तैयार हो रहा नया Engine
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रेनो अपनी मिड साइज एसयूवी डस्टर के लिए नए इंजन को तैयार कर रही है। हालांकि मेकर ने इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है।
किस Technology पर होगा तैयार
रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपनी एसयूवी के लिए MPFi टेक्नोलॉजी पर नए इंजन को तैयार कर रही है। अभी तक इस एसयूवी को TGDi इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा है।
क्या होगा फायदा
अगर इस एसयूवी को MPFi इंजन के साथ ऑफर किया जाएगा, तो निश्चित तौर पर इसकी प्राइज में कमी आ सकती है। माना जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो इसकी प्राइज में करीब 1 से 1.50 लाख रुपये तक कम हो सकते हैं।
CNG भी मिल सकती है
रेनो अगर डस्टर को एमपीएफआई इंजन के साथ लाती है तो इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी मिल सकता है, जिससे इस एसयूवी को चलाना काफी ज्यादा किफायती हो सकता है और यह अपने सेगमेंट की कई एसयूवी को सीएनजी के साथ चुनौती भी दे सकती है।
कब होगी Launch?
रेनो ने इस एसयूवी के नए इंजन ऑप्शन को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। ऐसे में यह कहना कि इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है, अभी थोड़ा जल्दी हो सकता है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इस इंजन ऑप्शन को रेनो की ओर से 2027 के आखिर या 2028 तक दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Renault Duster Hybrid: आपके शहर में कितना है On-Road Price? देखिए दिल्ली से मुंबई तक की पूरी लिस्ट!
ये भी पढ़ें
Hyundai Grand i10 Nios: कंपनी ने बढ़ा दिए हैचबैक कार के दाम; किस वेरिएंट को खरीदने के लिए ढीली करनी होगी ज्यादा जेब?
Mid Size SUV Sale: Creta से लेकर Victoris तक की बिक्री ने मचाया गदर; किसने मारी बाजी और कौन पिछड़ा?
Maruti Discount Offer: Arena डीलरशिप पर मिल रहा ₹1.21 लाख की बचत का मौका; जानिए किस मॉडल पर है सबसे बड़ी छूट?
Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?













Leave a Reply