Ethanol से बढ़ेगी मुश्किल: महंगी हो जाएगी खाने की थाली, किस किस के बढ़ सकते हैं दाम

Ethanol petrol maize
Ethanol petrol maize PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

तेल कंपनियों ने जारी किया 11 अरब लीटर ईथेनॉल का टेंडर।
मक्‍के और खराब अनाज पर ईथेनॉल कंपनियों का फोकस।
पोल्‍ट्री फॉर्म और पशु आहार में उपयोग होता है मक्‍का।

Ethanol की वजह से आपकी रसोई का बजट बिगड़ सकता है। दोनों के बीच किस तरह का कनेक्‍शन है। कैसे E20 Petrol का असर आपकी रसोई पर हो सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Petrol में बढ़ रहा है Ethanol का यूज

इंडिया में तेल का आयात कम करने और प्रदूषण में कमी लाने के लिए सरकार भले ही ईथेनॉल का यूज बड़े पैमाने पर कर रही है। लेकिन इसका असर आम आदमी की रसोई और खाने की थाली पर हो सकता है।

मक्‍का बना प्रमुख फीडस्‍टॉक

तेल विपणन कंपनियों ने हाल में ही E20 पेट्रोल के लिए ईथेनॉल का टेंडर जारी किया है। जिसमें मक्‍के को सबसे प्रमुख फीडस्‍टॉक बना दिया गया है। अब इसका असर आम आदमी के खाने से लेकर पशु आहार तक पर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

11 अरब लीटर का टेंडर जारी

तेल विपणन कंपनियों की ओर से जो टेंडर जारी किया गया है, उसमें 11 अरब लीटर ईथेनॉल की खरीद की जानी है। इसके लिए डिस्‍टिलरीज और ईथेनॉल निर्माताओं ने जरुरत से ज्‍यादा लगभग 19.35 अरब लीटर के ऑफर पेश कर दिए हैं।

कैसे पैदा हो सकती है स्थिति

देश के कई राज्‍यों में सूखे और कम उत्‍पादन की वजह से सरकार ने गन्‍ने के रस, बी-हैवी मोलासिस और शुगर सिरप को ईथेनॉल कार्यक्रम से बाहर कर दिया है। साथ में FCI के चावल के उपयोग पर भी 7.2 मिलियन टन की सीमा को तय कर दिया गया है। जिसके बाद ईथेनॉल कंपनियों का मक्‍के और खराब अनाज पर पूरी तरह से फोकस हो गया है। हालांकि सरकार ने मक्‍के से बनने वाले ईथेनॉल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर तक की कमी भी की है। लेकिन फिर भी आशंका है कि मक्‍के की कीमत पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुनी से ज्‍यादा हो सकती हैं।

कैसे होगा असर

मक्‍का से ईथेनॉल बनाने के क्रम में अब पोल्‍ट्री फॉर्म और पशु आहार का गणित बिगड़ने लगा है। लंबे समय तक ऐसा होता है तो पोल्‍ट्री फॉर्म से लेकर पशु आहार तक महंगा हो सकता है, जिसकी वजह से किसानों की इनपुट कॉस्‍ट बढ़ सकती है और इसका नतीजा यह होगा कि कई खाद्य सामान के दाम बढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दिया जाता, तो क्‍लीन एनर्जी के लक्ष्‍य के कारण देश में आम आदमी के घर में रसोई के बजट को संभालना एक चुनौती बन सकता है।

यह भी पढ़ें- E20 Petrol: Karnataka के बाद अब Keralam में हो रही चेकिंग, पेट्रोल पंपों पर धांधली रोकने के लिए शुरू हुई बड़ी जांच

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।