Top EV Car Brands: जनवरी से अक्‍टूबर के बीच Tata, Mahindra और JSW MG में छिड़ी नंबर-2 की जंग; जानिए Top 5 में किसने जमाया कब्ज़ा?

Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e PC-autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

जनवरी से अक्‍टूबर के बीच बढ़ी EV की डिमांड।
2.94 लाख के करीब हुई EV सेगमेंट की सेल।
Tata, Mahindra, JSW MG हुए Top3 में शामिल।

Top EV Car Brands की बात करें तो इंडिया में कुछ ही नाम लोगों के मन में आते हैं। जनवरी से अक्‍टूबर के बीच इस सेगमेंट में किस कंपनी से कितनी कारों की सेल की है। Top 5 में किन कंपनियों को जगह मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Top EV Car Brands में कौन शामिल हुआ

इंडिया में जनवरी से अक्‍टूबर 2026 के बीच लाखों की संख्‍या में इलेक्‍ट्रिक कारों की सेल हुई है। इन कारों को जिन कंपनियों ने सेल किया है उनमें Tata, Mahindra, JSW MG, Vinfast, Maruti, Kia जैसी कंपनियां प्रमुख तौर पर शामिल हुई हैं।

सबसे ज्‍यादा रही Tata की डिमांड

टाटा मोटर्स देश की सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार से लेकर एसयूवी सेगमेंट तक में कई ऑप्‍शन ऑफर कर रही है। यही वजह है कि मेकर ने इंडियन मार्केट में जनवरी से अक्‍टूबर 2026 के बीच सबसे ज्‍यादा इलेक्‍ट्रिक कारों की सेल की है। कंपनी ने इस दौरान 1.16 लाख से ज्‍यादा सेल की है। कंपनी का टोटल मार्केट शेयर 39.7% रहा है।

दूसरे नंबर पर रही Mahindra

महिंद्रा भी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में तेजी से अपनी जगह बना रही है। कंपनी ने जनवरी से अक्‍टूबर के बीच इंडियन मार्केट में 67023 यूनिट्स की सेल की है। इसके साथ ही कंपनी का टोटल मार्केट शेयर 22.8% का रहा है।

तीसरे नंबर पर आई JSW MG मोटर्स

ब्रिटिश कार मेकर JSW MG भी इंडियन मार्केट में इस अवधि में 55082 कस्‍टमर्स को इलेक्‍ट्रिक कारों की डिलीवरी कर चुकी है। ईवी सेगमेंट में टोटल सेल में कंपनी का मार्केट शेयर 18.7% तक हो गया है।

चौथे नंबर पर रही Vinfast

वियतनाम की कार मेकर विनफास्‍ट भी इंडियन मार्केट में 3-4 प्रोडक्‍ट्स को ऑफर कर रही है। इस कंपनी ने जनवरी से अक्‍टूबर के बीच इंडियन मार्केट में 15468 यूनिट्स की सेल की है। इसका मार्केट शेयर 5.3% का रहा है।

Top 5 में आई Maruti

मारुति फिलहाल इंडियन मार्केट में सिर्फ एक ही इलेक्‍ट्रिक एसयूवी Maruti eVitara को ऑफर कर रही है। कंपनी की इस एसयूवी की जनवरी से अक्‍टूबर के बीच 12051 यूनिट्स की सेल हुई है। मारुति का ईवी में मार्केट शेयर 4.1% का रहा है।

बाकी कंपनियों का क्‍या रहा हाल

टॉप-5 के अलावा इंडिया में कई और मेकर्स भी इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कारों की सेल कर रहे हैं। इनमें प्रमुख तौर पर Kia ने 7029, Hyundai ने 5791, BMW ने 4132 और Mercedes Benz ने 1387 यूनिट्स की सेल की है।

Rank कंपनी (Manufacturer) कुल बिक्री (Units) मार्केट शेयर (%) मुख्य विवरण (Notes)
1 Tata Motors 1,16,000+ यूनिट्स सबसे ज्यादा डिमांड और मल्टीपल ईवी विकल्प
2 Mahindra 67,023 यूनिट्स इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में तेज़ बढ़त
3 JSW MG Motor 55,082 यूनिट्स ईवी सेगमेंट में तीसरा सबसे बड़ा हिस्सेदार
4 Vinfast 15,468 यूनिट्स 3-4 इलेक्ट्रिक मॉडल्स के साथ चौथे स्थान पर
5 Maruti Suzuki 12,051 यूनिट्स केवल Maruti eVitara के दम पर टॉप-5 में शामिल
6 Kia 7,029 यूनिट्स – टॉप-5 के बाद प्रमुख ईवी विक्रेता
7 Hyundai 5,791 यूनिट्स – –
8 BMW 4,132 यूनिट्स – लग्जरी ईवी सेगमेंट में प्रमुख
9 Mercedes-Benz 1,387 यूनिट्स – लग्जरी ईवी सेगमेंट

यह भी पढ़ें- Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।