Redmi Note 18: इसमें मिल सकती है 8888mAh की बैटरी! 45W चार्जिंग और 50MP कैमरा भी होगा खास, जानें सबकुछ

Redmi Note 18
Redmi Note 18 PC - Redmi

Redmi Note 18: स्मार्टफोन कंपनियां अब अपने नए डिवाइसेज में बड़ी बैटरी और बेहतर चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दे रही हैं। इसी बीच Redmi की अपकमिंग Note 18 सीरीज चर्चा में आ गई है। कंपनी ने इस साल चीन में Redmi Note 17 और Note 17 5G पेश किए थे। अब सामने आई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग और लीक रिपोर्ट्स से अगली जनरेशन के स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। माना जा रहा है कि Redmi Note 18 सीरीज में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

Redmi Note 18 5G में मिल सकती है 8,888mAh की बैटरी

टिपस्टर PaperKing13 के मुताबिक, अपकमिंग Redmi Note 18 5G पुराने Redmi Note 17 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, नए मॉडल में बैटरी कैपेसिटी को अपग्रेड किया जा सकता है। टिपस्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिनमें कथित तौर पर अपकमिंग फोन के चीन और ग्लोबल वेरिएंट की जानकारियां दी गई हैं।

लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन का कोडनेम Mist और मॉडल नंबर M077CE हो सकता है। यह अलग-अलग मार्केट में Redmi Note 18, Redmi Note 18 5G और Poco M8 Power 5G नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो चीन में इसके BM79 वेरिएंट में 8,000mAh से लेकर BN84 वेरिएंट में 8,888mAh की बैटरी मिलने का दावा किया गया है। वहीं, ग्लोबल मार्केट के लिए BM7A वेरिएंट में 7,700mAh और BN85 वेरिएंट में 8,100mAh की बैटरी दी जा सकती है।

चार्जिंग के मामले में भी फोन में 45W सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह वही चार्जिंग क्षमता है, जो मौजूदा Redmi Note 17 5G में भी दी गई थी।

Redmi Note 17 5G के फीचर्स भी जानें

मौजूदा Redmi Note 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.99 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

दूसरी तरफ, Poco M8 Power को कंपनी ने अगस्त में बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इसे Redmi Note 17 5G का ज्यादा बैटरी क्षमता वाला वेरिएंट माना जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 18 5G को Poco M8 Power के रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर पेश किया जाए।

कब हो सकता है लॉन्च?

Redmi ने अभी तक Note 18 सीरीज के लॉन्च या इसके फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज को चीन में जनवरी 2027 में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल फोन की कीमत, डिजाइन और अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- Blaupunkt Atomik Knightz 25K: 120W का नया पार्टी स्पीकर लॉन्च, 12 घंटे चलेगी बैटरी, साथ मिलेगा वायरलेस माइक

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।