TVS Star City: अब बंद हो गई टीवीएस की स्‍टार सिटी मोटरसा‍इकिल, कैसे थे Features और कितना ताकतवर है Engine

TVS Star City
TVS Star City PC- autotechbiz.in

TVS Star City को कंपनी ने बंद कर दिया है। इसे क्‍यों बंद किया गया है। इसमें कितना ताकतवर Engine मिलता था। इसमें कैसे Features मिलते थे। अब इसकी जगह क्‍या ऑप्‍शन मिल रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS Star City बंद हुई

टीवीएस ने स्‍टार सिटी बाइक को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को पहली बार 2014 में ऑफर किया था। जिसके बाद अब 12 साल पूरे होने के बाद इस बाइक को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।

कितना ताकतवर था Engine

कंपनी इस बाइक में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन देती थी। इस इंजन से बाइक को 8.2 हॉर्स पावर और 8.7 न्‍यूटन मीटर की पावर देता था। इसके साथ बाइक में 4 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता था।

कैसे थे Features

टीवीएस की स्‍टार सिटी बाइक में एलईडी हेडलैंप, यूएसबी चार्जर, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 5 स्‍टेप एडजस्‍टेबल प्रीलोड रियर शॉक एर्ब्‍जावर जैसे फीचर्स शामिल थे। इसके साथ में डिस्‍क और ड्रम ब्रेक को भी दिया जाता था।

क्‍यों हुई बंद

कंपनी ने इस पर कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि अब इसकी सेल काफी कम हो रही थी, जिस वजह से इस बाइक को बंद कर दिया गया है।

अब क्‍या कर रहे ऑफर

टीवीएस ने इसको बंद करने के बाद अब Radeon और स्‍पोर्ट को भी खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें – TVS Norton: Royal Enfield का खेल खत्म करने आ रही है नई बाइक! Launch से पहले लीक हुई 450cc अर्बन मोटरसाइकिल

 

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।