खबर की मुख्य बातें
| Tata Sierra EV का हुआ क्रैश टेस्ट। | |
| BNCAP ने रिवील की रेटिंग। | |
| सेफ्टी के लिए मिली 5 स्टार रेटिंग। |
Tata Sierra EV का BNCAP ने Crash Test किया है। इसके बाद एसयूवी को सेफ्टी के लिए कितनी रेटिंग मिली है। बच्चों और एडल्ट्स के लिए यह कितनी सेफ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Sierra EV का हुआ Crash Test
टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा का क्रैश टेस्ट हाल में किया गया है। जिसके बाद इसके रिजल्ट्स को रिवील कर दिया गया है। BNCAP की वेबसाइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक इस एसयूवी का क्रैश टेस्ट June 2026 में हुआ था।

PC- BNCAP
कितनी मिली रेटिंग
भारत एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट के बाद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सेफ्टी के लिए पूरे 5 स्टार दिए हैं। यह रेटिंग इसको एडल्ट्स और बच्चों दोनों के लिए दी गई है। एडल्ट्स के लिए इस एसयूवी को 32 में से 3०.62 और बच्चों को 49 में से 45 का स्कोर मिला है।
किस टेस्ट में कितना स्कोर
टाटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को एडल्ट्स के लिए 32 में से 30.62 का स्कोर मिला है। जिसमें फ्रंटल ऑफसेट बेरियर टेस्ट में 16 में से 14.62 और साइड मूवेबल बेरियर टेस्ट में 16 में से 16 नंबर मिले हैं।
बच्चों के लिए किए गए टेस्ट में इसे डायनेमिक स्कोर के पूरे 24, सीआरएस इंस्टालेशन के लिए पूरे 12 और व्हीकल असेसमेंट के लिए 13 में से 9 नंबर दिए गए हैं।
कैसे हैं Features
में कनेक्टिड LED DRLs, LED हेडलैंप, कनेक्टिड LED टेललैंप, 19 इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल, पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 12 इंच इंफोटेनमेंट, 10 इंच इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 540 डिग्री सराउंड व्यू, रियर कैमरा, प्रीमियम अपहोलस्ट्री, फ्रंट वेंटिलेटड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, पावर्ड टेलगेट, JBL Black और Dolby Atmos म्यूजिक सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, 12 स्पीकर के साथ साउंड बार, वायरलेस चार्जर, डिफॉगर, हेड-अप डिस्प्ले, रियर वाइपर, रियर एसी वेंट्स, ऑटो पार्क असिस्ट, समन मोड, Level-2 ADAS, इमरजेंसी पार्किंग ब्रेक, V2L, V2V, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, वेले पार्किंग, फ्लैट रियर फ्लोर, अल्ट्रा ग्लाइड सस्पेंशन, एंबिएंट लाइट और 70 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स दिए हैं। इसमें 622 लीटर बूट स्पेस और 55 लीटर फ्रंक स्पेस दिया है।
कितनी है Range
सिएरा ईवी में 63 और 75 kWh की बैटरी मिलती है। जिससे इसको एक बार चार्ज करने के बाद 665 KM की रेंज मिल जाती है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से सिर्फ मिनट में 10 से 80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। 15 मिनट के एक्सप्रेस चार्ज में इसको 250 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज भी मिलती है। इसमें QWD के साथ ड्यूल मोटर दी गई है। जो इस एसयूवी को 175 किलोवाट की पावर और 340 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसकी फ्रंट ई ड्राइव मोटर से इसको 103 किलोवाट की पावर और 164 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें राइडिंग के लिए कई मोड्स भी दिए गए हैं, जिसमें 6 टैरेन मोड्स के साथ बूस्ट जैसे मोड्स भी शामिल हैं। इसको 5.8 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी बैटरी को लाइफ टाइम बैटरी वारंटी के साथ ऑफर किया जाता है।
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को सीधे तौर पर Kia Carens Clavis EV, Hyundai Creta EV, MG Windsor EV, Mahindra BE6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी और एमपीवी से चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Top EV Car Brands: जनवरी से अक्टूबर के बीच Tata, Mahindra और JSW MG में छिड़ी नंबर-2 की जंग; जानिए Top 5 में किसने जमाया कब्ज़ा?
ये भी पढ़ें
Hyundai Verna: BNCAP ने रिवील कर दिया कितनी सेफ है Seadan Car, Crash Test के बाद इस पॉपुलर सेडान कार को मिले कितने स्टार?
Mini Cooper SE: नए Paul Smith Edition की प्री-बुकिंग हुई शुरू; पूरे भारत के सिर्फ 17 शहरों में ही मिलेगी यह धांसू कार
Bajaj Pulsar 180: बजाज ने फिर से बंद कर दी अपनी यह आइकॉनिक Pulsar; स्टॉक खत्म होने से पहले घर लाने का आखिरी मौका
Mahindra XEV 9S: बनी भारत की पहली सबसे सेफ 7-सीटर SUV; Bharat NCAP के Crash Test में मिले कितने स्टार?












Leave a Reply