Hyundai Verna: BNCAP ने रिवील कर दिया कितनी सेफ है Seadan Car, Crash Test के बाद इस पॉपुलर सेडान कार को मिले कितने स्टार?

hyundai verna crash test bncap
hyundai verna crash test bncap PC- BNCAP

खबर की मुख्‍य बातें

हुंडई वरना का हुआ क्रैश टेस्‍ट।
BNCAP ने दी 5 स्‍टार रेटिंग।
बच्‍चों और बड़ों के लिए मिली रेटिंग।

Hyundai Verna के Crash Test की रिपोर्ट को भी हाल में ही BNCAP ने रिवील किया है। यह कार बच्‍चों से लेकर बड़ों तक के लिए कितनी सेफ है। भारत एनसीएपी ने इस कार को किस टेस्‍ट में कितना स्‍कोर दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Verna का हुआ Crash Test

हुंडई की मिड साइज सेडान कार वरना के क्रैश टेस्‍ट की डिटेल को BNCAP ने रिवील कर दिया है। इस टेस्‍ट के बाद यह पता चल गया है कि यह कार एडल्‍ट्स के साथ ही बच्‍चों के लिए कितनी सेफ है।

hyundai verna crash test bncap
hyundai verna crash test bncap
PC – BNCAP

कितनी है सेफ

क्रैश टेस्‍ट के बाद आए नतीजों के हिसाब से यह कार पूरी तरह से सेफ है। इस कार को क्रैश टेस्‍ट में पूरे 5 स्‍टार रेटिंग दी गई है। 5 स्‍टार रेटिंग बच्‍चों और बड़ों दोनों के लिए ही दी गई है। इस कार को बड़ों के लिए 28.22 और बच्‍चों के लिए 44 का स्‍कोर दिया गया है।

किस टेस्‍ट में कितना स्‍कोर

हुंडई की इस सेडान कार को एडल्‍ट्स के लिए 32 में से 28.22 का स्‍कोर मिला है। जिसमें फ्रंटल ऑफसेट बेरियर टेस्‍ट में 16 में से 12.45 और साइड मूवेबल बेरियर टेस्‍ट में 16 में से 15.77 नंबर मिले हैं।

बच्‍चों के लिए किए गए टेस्‍ट में इसे डायनेमिक स्‍कोर के पूरे 24, सीआरएस इंस्‍टालेशन के लिए पूरे 12 और व्‍हीकल असेसमेंट के लिए 13 में से 8 नंबर दिए गए हैं।

कब हुआ टेस्‍ट

BNACP ने इस एसयूवी का क्रैश टेस्‍ट July 2026 में किया था, लेकिन अब इसकी रेटिंग को रिवील किया गया है। यह रेटिंग इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर मान्‍य होगी। जिसमें HX2 से लेकर HX10 तक सभी वेरिएंट्स शामिल हैं।

कैसे हैं Features

हुंडई की ओर से वरना में कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इस कार में सेगमेंट फर्स्‍ट फीचर के तौर पर 7 एयरबैग और डैशकैम मिलते हैं। साथ में ऑटो होल्‍ड, ईपीबी, पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर, चारों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, टीपीएमएस, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, हेडलैंप एस्‍कॉर्ट फंक्‍शन, सीटबेल्‍ट रिमाइंडर, ईएसएस, ईएससी, वीएसएम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

कितनी है Price

इंडियन मार्केट में हुंडई की इस कार को 10.99 लाख रुपये से लेकर 18.46 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। मार्केट में इसको सीधे सीधे Skoda Slavia, Volkswagen Virtus और Honda City जैसी मिड साइज सेडान कारों के साथ मुकाबला करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta New Gen: हुंडई की इस मिड साइज SUV की आएगी नई जेनरेशन, जानिए क्या-क्या बदल जाएगा आपकी पसंदीदा कार में?