Bridgestone: इंडिया में तैयार कर रही है नई पीढ़ी के डीलर पार्टनर, IIM अहमदाबाद का मिला सहयोग

Bridgestone IIM Ahmedabad
Bridgestone IIM Ahmedabad PC- Bridgestone

Bridgestone ने इंडिया में बड़ी तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने IIM अहमदाबाद से क्‍यों हाथ मिलाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bridgestone ने मिलाया हाथ

जापान की टायर बनाने वाली कंपनी ब्रिजस्‍टोन ने हाल में ही IIM अहमदाबाद के साथ हाथ मिलाया है। इसके जरिए कंपनी इंडिया में अपने नई जेनरेशन के डीलर पार्टनर्स को तैयार करने का काम कर रही है।

तैयार हुआ मंच

आईआईएम अहमदाबाद के साथ मिलकर ब्रिजस्‍टोन ने भविष्‍य के डीलर्स को तैयार किया है। चुने गए लोगों को कंपनी और आईआईएम की ओर से ट्रेनिंग भी दी गई है जिससे सभी को आसानी से कारोबार, मोबिलिटी के बदलने परिदृश्‍य को समझने में मदद मिल पाएगी।

कंपनी भी कर रही है काम

नई पीढ़ी को तैयार करने के साथ ही ब्रिजस्‍टोन भी खुद को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। वह भी रिटेल सेक्‍टर में टेक्‍नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव की वजह से AI आधारित बदलाव, डेटा बेस्‍ड जानकारियों और कस्‍टमर्स से जुड़ने की दिशा में काम कर रही है।

जानकारी और विजन के साथ लैस करना है लक्ष्‍य

ब्रिजस्‍टोन इंडिया के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर राजीव शर्मा ने कहा कि कारोबार में लंबे समय तक सफलता पूरी तरह से मजबूत साझेदारी, क्षमताओं के निरंतर विकास और बदलते बाजार के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता पर निर्भर करती है। ब्रिजस्टोन के नेक्सस्ट-जेनरेशन प्रोग्राम के जरिएहमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी के डीलर पार्टनर को जरूरी कौशल, जानकारियों और दृृष्‍टिकोण से लैस करना है।

डीलर नेटवर्क कर रही मजबूत

ब्रिजस्‍टोन इंडिया में अपने डीलर नेटवर्क को लगातार बढ़ा रही है। इसके जरिए कंपनी का मुख्‍य उद्देश्‍य कस्‍टमर्स को ज्‍यादा बेहतर अनुभव देना है। साथ ही कंपनी अपनी विजिबिलिटी को भी ज्‍यादा तेजी से बढ़ाने की कोशिश भी कर रही है।

कहां पर मौजूद है ब्रिजस्‍टोन

ब्रिजस्‍टोन इंडियन मार्केट में 20 से ज्‍यादा लोकेशन पर ऑपरेट कर रही है। कंपनी के पास इंडिया में 18 हजार कर्मचारी हैं जो 9 टायर मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में काम कर रहे हैं। इसी के साथ कंपनी के पास 5 लीडिंग फैसिलिटी भी हैं।

यह भी पढ़ें- Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा कारों का मेला, कहां होगा और कितनी कंपनियां होंगी शामिल