LPG Cylinder Alert: एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर घर में होता है? शहर ही नहीं बल्कि, दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों में भी अब गैस पहुंच चुकी है। इससे महिलाओं को खाना बनाने में आसानी तो हुई है क्योंकि लकड़ी लाने और उसका चूल्हा जलाने वाली दिक्कतें दूर हुई हैं।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Card: क्या आपका आधार कार्ड हो चुका है अपडेट या नहीं? ऐसे करें चेक, वरना देने पड़ेंगे पैसे
पर क्या आप जानते हैं कि अगर किचन में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अगर कुछ गलतियां की जाएं या कुछ बातों का ध्यान न रखा जाएं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है और सिलेंडर ब्लास्ट तक कर सकता है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
भूलकर न करें ये गलतियां:-
गलती नंबर 1
कई लोग गैस चूल्हे का इस्तेमाल तो करते रहते हैं, लेकिन पलटकर ये नहीं चेक करते हैं कि कहीं गैस का पाइप कट तो नहीं गया है या ये पाइप पुराना तो नहीं हो गया है, रेग्युलेटर में कोई दिक्कत तो नहीं है आदि।
अगर आप इन बातों को इग्नोर करते हैं तो कोई हादसा होने में देर नहीं लगती। इसलिए हमेशा पाइप, रेग्युलेटर जैसी चीजों को चेक करते रहिए कि कहीं इन्हें बदलने की जरूरत तो नहीं है।
गलती नंबर 2
कई लोग गैस लीक होने को हल्के में लेते हैं, लेकिन ऐसी गलती बिलकुल न करें। अगर आपका सिलेंडर लीक हो रहा है तो कोई जुगाड़ न करें और इसे एजेंसी से तुरंत बदलवा लें। अगर रेग्युलेट खराब है तो इसे भी बदलवाने में संकोच न करें।
गलती नंबर 3
कई लोग रसोई में गैस चूल्हे का इस्तेमाल अपने छोटे बच्चों को भी करने देते हैं। ऐसी गलती बिलकुल न करें। छोटे बच्चों को गैस चूल्हे से दूर रखें, वरना बच्चे कई बार खेल-खेल में रेग्युलेटर खोल सकते हैं जिससे गैस लीक हो सकती है। इसलिए बच्चों को गैस चूल्हे से पूरी तरह दूर रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Fire Safety: गर्मियों में आते हैं आग लगने के कई मामले, आपके घर में न लगें इसलिए रखें इन बातों का ध्यान
गलती नंबर 4
कई लोग अपने किचन में गैस चूल्हे और सिलेंडर को बिलकुल अगल-बगल में ही रखते हैं। ऐसी गलती न करें और चूल्हे और सिलेंडर को अलग-अलग दूरी पर ही रखें, ताकि अगर कुछ दिक्कत होती है तो सिलेंडर तक आग न पहुंच पाए।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply