2025 Kawasaki KLX 230 India Launch: यह कावासाकी की Pure Offroading Bike है। इस बाइक को अब इंडिया में अपडेट के साथ चुपचाप बाइक मेकर ने लॉन्च किया है। इसका प्राइज कितना कम किया है। इसके अलावा इस बाइक को अपडेट भी किया है। लेकिन अभी भी इसे खरीदकर सड़क पर चलाने का मजा नहीं ले पाएंगे। इस बाइक को लेकर क्या अपडेट्स हैं। क्या प्राइज है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
2025 Kawasaki KLX 230 लॉन्च
इंडियन मार्केट में कावासाकी ने चुपचाप अपनी प्योर ऑफ रोडर बाइक Kawasaki KLX 230 को लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस बाइक पर अब किसी तरह का डिस्काउंट या कोई और डील नहीं दी है, लेकिन इसकी प्राइज में लाखों रुपये कम किए हैं। जिससे इंडिया में ऑफ रोडिंग पसंद करने वाले इसे ज्यादा खरीद पाएं।
अब क्या है प्राइज
बाइक मेकर ने 2025 Kawasaki KLX 230 की प्राइज को 1.30 लाख रुपये (Kawasaki KLX 230 India price) कम कर दिया है। जो काफी बढ़ी और अच्छी खबर है। अब इसके अपडेटिड वर्जन को इंडियन मार्केट में 1.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। पहले इस बाइक को 3.3 लाख रुपये एक्स शोरूम पर ऑफर किया जा रहा था।
S वर्जन भी हुआ लॉन्च
कावासाकी ने नॉर्मल KLX 230 के साथ में इसका S वर्जन भी लॉन्च किया है। जो इस बाइक का सिर्फ ट्रायल वर्जन होगा। इसे सड़क पर चलाया नहीं जा सकेगा क्योंकि इसमें कई ऐसे पार्ट्स नहीं मिलेंगे जो नॉर्मल सड़क पर चलाने वाली बाइक के रजिस्ट्रेशन के टाइम जरूरी होते हैं। इनमें लाइट्स, टर्न इंडीकेटर्स, ग्रैब रेल्स, रियर व्यू मिरर शामिल हैं। इसके एस वर्जन को 1.94 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है।
2025 Kawasaki KLX 230 इंजन
बाइक में इंजन पुरानी बाइक का ही है। जो 233 सीसी SOHC 2V सिंगल सिलेंडर है। इसको 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। 233 सीसी से इस बाइक को 17.85 बीएचपी और 18.3 न्यूटन मीटर की पावर मिलेगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply