Mobile Tips: कॉलिंग के दौरान आती है आसपास की आवाज भी, तो इस सेटिंग को करें ऑन, नहीं आएगी बैकग्राउंड नॉइस

iphone में बैकग्राउंड नॉइज कैसे कम करें? Photo Credit:- Freepik
iphone में बैकग्राउंड नॉइज कैसे कम करें? Photo Credit:- Freepik

Calling Eliminate Background Noise Tips In Hindi: आजकल मोबाइल में कई तरह के फीचर आ रहे हैं जिनके जरिए हमें काफी मदद मिलती है। जैसे, अगर आपको कॉल के दौरान पीछे से आसपास की आवाजें भी आती हैं तो आप इन्हें बंद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Vivo V60 Lanch: भारत में लॉन्च हुआ वीवो V60 स्मार्टफोन, जानें फीचर कीमत और बैटरी के बारे में सबकुछ यहां

दरअसल, जब हम किसी से कॉल पर बात करते हैं तो कई लोग बोलते हैं कि तुम्हारी आवाज नहीं आ रही है और आसपास का शोर आ रहा है, तो आप आईफोन में एक ऐसी सेटिंग ऑन कर सकते हैं जिससे आप इस बैकग्राउंड की आवाज से छुटकारा पा सकते हैं।

किस फोन में होती है ये सेटिंग?

जान लें कि iphone में वॉइस आइसोलेशन का एक फीचर होता है जिससे आप कॉल के दौरान आसपास की आवाजों से छुटकारा पा सकते हैं।

ये फीचर आपको कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करता है जिससे कॉल की क्वालिटी बेहतर होने में मदद मिलती है। आप इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।

ऐसे ऑन कर सकते हैं फीचर:-

स्टेप 1

अगर आपको भी कॉल के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस चाहिए और बैकग्राउंड नॉइज को कम करना है तो सबसे पहले अपने कॉल को स्टार्ट करें
इसके बाद आपको कंट्रोल सेंटर ओपन करना है

स्टेप 2

फिर आपको माइक मोड पर टैप करना होता है
इसके बाद आपको वॉइस आइसोलेशन वाले ऑप्शन को सेलेक्च कर लेना है
अब ये फीचर ऑन हो जाता है

ये भी पढ़ें:- Whatsapp Chat: जानें कैसे लॉक करें अपनी व्हाट्सएप चैट, नहीं पढ़ पाएगा कोई भी!

नोट:- वॉइस आइसोलेशन फीचर iPhone XR, XS मॉडल और उसके बाद के वर्जन में आता है। ये iOS 16.4 या उसके बाद के वर्जन और FaceTime व कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए iOS 15 या उसके बाद के वर्जन पर चलते हैं।