Aprilia इंडियन मार्केट में वैसे तो कई बाइक्स को ऑफर कर रही है। लेकिन एंट्री लेवल सुपर बाइक्स सेगमेंट में RS 457 और Tuono को ऑफर किया जा रहा है। GST 2.0 के लागू होने के बाद अब इनके प्राइज में क्या फर्क (Aprilia superbikes GST impact) आया है। क्या अब इनके मौजूदा प्राइज पर इनको खरीदने पर कस्टमर्स को फायदा होगा या फिर नुकसान। इस रिपोर्ट में समझते हैं।
Aprilia ने नहीं बदला प्राइज
अप्रिलिया ने अपनी एंट्री लेवल सुपर बाइक्स RS 457 और Tuono के प्राइज को रिवील कर दिया है। GST 2.0 के लागू होते ही जहां कई मेकर्स अपने प्रोडक्ट्स के प्राइज कम कर रहे हैं वहीं अप्रीलिया ने अपनी इन दोनों बाइक्स के प्राइज को चेंज (GST 2.0 effect on bikes) नहीं किया है।
क्या है मेकर का कहना
मेकर का इस पर कहना है कि पियाजियो इंडिया ही जीएसटी के चेंज के बाद बढ़े हुए प्राइज का भार खुद वहन करेगी। इसलिए कस्टमर्स को इनकी बढ़ी हुई प्राइस पर बाइक्स ऑफर नहीं की जा रही है बल्कि पुराने प्राइज पर ही बाइक्स को खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही मेकर ने RS 457 के साथ क्विक शिफ्टर भी दिया है जिसके लिए कोई अलग से प्राइज नहीं लिया जा रहा।
क्या है प्राइज
अप्रिलिया इंडियन मार्केट में RS 457 को 4.35 लाख रुपये महाराष्ट्र एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर कर रही है। मेकर का कहना है कि इस पर 35 हजार रुपये से ज्यादा का फायदा कस्टमर्स को दिया जा रहा है जिसमें 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी और 20500 रुपये का क्विक शिफ्टर शामिल है।
अप्रिलिया की दूसरी बाइक Tuono 457 का महाराष्ट्र में एक्स शोरूम प्राइज 3.95 लाख रुपये (Aprilia bike prices India) ही रहेगा। लेकिन इसके साथ अलग से कोई ऑफर या क्विक शिफ्टर को नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply