Bajaj Sales: इंडियन टू व्हीलर मेकर बजाज ने May 2026 में सेल्स की नई परिभाषा लिखी है। बाकी मेकर्स के मुकाबले बजाज ने पिछले महीने कितनी बाइक्स बेची हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
डिमांड में Bajaj की बाइक्स
इंडियन मार्केट में बजाज की बाइक्स की काफी डिमांड है। May 2026 में भी मेकर ने टोटल 4.61 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की है। जिसमें से बड़ा हिस्सा टू व्हीलर्स का है।
डोमेस्टिक मार्केट में लाखों की सेल
मेकर ने इंडियन मार्केट में पिछले महीने में 2.09 लाख से ज्यादा टू व्हीलर्स की सेल की है। साथ में 1.83 लाख से ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया है। जिसके बाद सिर्फ टू व्हीलर की 3.93 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेचा जा चुका है।
CV सेगमेंट में भी डिमांड
मेकर टू व्हीलर के अलावा कमर्शियल सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी रखती है। इस सेगमेंट में पिछले महीने में 38 हजार से ज्यादा डोमेस्टिक मार्केट, 29 हजार से ज्यादा एक्सपोर्ट मार्केट में कमर्शियल वाहनों की डिमांड थी। जो टोटल 68 हजार से ज्यादा यूनिट्स होती हैं।
20 पर्सेंट की ग्रोथ मिली
ईयरली बेसिस पर बजाज ऑटो को 20 पर्सेंट की ग्रोथ मिली है। जो टू व्हीलर और कमर्शियल सेगमेंट का टोटल है। May 2025 के मुकाबले टू व्हीलर सेगमेंट में 9 पर्सेंट गोथ आई है। एक्सपोर्ट में यह 30 पर्सेंट रही है। कमर्शियल सेगमेंट में डोमेस्टिक मार्केट में 12, एक्सपोर्ट में 65 पर्सेंट जबकि टोटल ग्रोथ 30 पर्सेंट रही है।
यह भी पढ़ें- 296KM रेंज के साथ आ गया Bajaj WEGO, पैसेंजर से लेकर सामान ढोने तक का खर्च होगा कम
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply