Car Sales: May 2026 में Hyundai ने मारी बाजी, 61 हजार से ज्यादा घरों में पहुँची नई कार

Hyundai Car Sales
Hyundai Car Sales PC - autotechbiz.in - AI

Car Sales: Hyundai ने May 2026 में कितनी कारें बेची हैं। मेकर का प्रदर्शन डोमेस्‍टिक मार्केट में कैसा रहा है और कितनी कारों को इंडिया से एक्‍सपोर्ट किया है। YoY बेसिस पर कैसा रिजल्‍ट रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Car Sales in May 2026

हुंडई ने बताया है कि उसे मई 2026 में कुल 61137 यूनिट्स को बेचा है। इसमें से सबसे ज्‍यादा हिस्‍सा इंडियन मार्केट का है। जहां पर मेकर ने 9.1 पर्सेंट की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ हासिल की है।

डोमेस्‍टिक मार्केट में रहा शानदार प्रदर्शन

मेकर के मुताबिक इंडियन मार्केट में भी पिछले महीने हुंडई ने 47837 यूनिट्स कारों को बेचा है। जो मई 2025 के मुकाबले 4.1 पर्सेंट ज्‍यादा है।

कितनी हुई एक्‍सपोर्ट

हुंडई के मुताबिक इंडिया में कारों को बनाकर कई देशों को एक्‍सपोर्ट भी किया जाता है। बीते महीने में एक्‍सपोर्ट की गई कारों का नंबर 13300 यूनिट्स रहा है।

मजबूत सेल्‍स जारी

हुंडई मोटर इंडिया (HMIL) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ तरुण गर्ग ने बताया है कि हुंडई मोटर इंडिया ने मई में भी साल की अपनी मजबूत सेल्‍स को बरकरार रखा है, डोमेस्‍टिक मार्केट में बिक्री में 9.1% की वार्षिक बढ़ोतरी के साथ 47,837 यूनिट और कुल बिक्री में 4.1% की वार्षिक बढ़ोतरी के साथ 61,137 यूनिट का आंकड़ा हासिल किया है।

FY 2027 के पहले 2 महीने रहे शानदार

वित्त वर्ष 2027 के पहले दो महीनों (अप्रैल और मई) में, HMIL की घरेलू बिक्री में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2026 की इसी अवधि में 88,235 यूनिट की तुलना में बढ़कर 99,739 यूनिट हो गई।

कई कारें करती है ऑफर

हुंडई इंडिया में हैचबैक सेगमेंट में आने वाली Hyundai Grand Nios i10 से लेकर Creta, Exter, Verna, Aura, Alcazar के साथ Ioniq 5 जैसी एसयूवी, सेडान को भी ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Ioniq 5 Facelift Launch हुई; बड़ी बैटरी और जादुई रेंज के साथ फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव, क्‍या है Price

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।