Car airbags safety: कार में एयरबैग क्यों है जानलेवा हादसों से बचाने वाला सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर? 5 पाइंट्स में जानें इसका काम करने का तरीका

airbag saety tips
airbag saety tips PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जिस तरह कारों की स्‍पीड और टेक्‍नोलॉजी बेहतर होती जा रही है। वैसे ही हादसों की संख्‍या में भी बढ़ोतरी हो रही है। रोड पर जानलेवा हादसों से बचाने के लिए एक सेफ्टी फीचर को अनिवार्य तौर पर दिया जाने लगा है। अब इंडिया की सबसे सस्‍ती कार में भी इस सेफ्टी फीचर को दिया जा रहा है। कार में एयरबैग कितना जरूरी है और यह किस तरह से काम करता है, 5 पाइंट्स में जानते हैं।

किससे बनता है एयरबैग

कार में सेफ्टी फीचर की तरह मिलने वाला एयरबैग को काफी खास तरीके से बनाया जाता है। इसको कॉटन से बनाया जाता है। जिसके ऊपर सिलिकॉन की कोटिंग की जाती है। हादसा होते ही जब यह फूलता है तो इसमें नाइट्रोजन गैस को भर दिया जाता है।

 कैसे करता है काम

एयरबैग कार के टकराने की स्‍पीड के मुताबिक ही काम करता है। जब भी कार किसी चीज़ से टकराती है तो उसमें लगा एक्‍सीलेरोमीटर सर्किट एक्टिव हो जाता है। सर्किट के एक्टिव होने के बाद करंट निकलता है और एयरबैग को सिग्‍नल देता है और एक सेकेंड से भी कम टाइम में करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्‍यादा की स्‍पीड से बंद एयरबैग खुल जाता है।

सीट बेल्‍ट भी है जरूरी 

अगर आप चाहते हैं कि हादसे के समय आपकी जान एयरबैग की वजह से सुरक्षित रहे तो इसके लिए जरूरी है कि आप सफर के समय सीट बेल्‍ट को भी लगाएं। ऐसा न करने की वजह से इसकी संभावना बढ़ती है कि एयरबैग जरुरत के समय न खुलें और हादसा ज्‍यादा जानलेवा हो जाए।

समय पर करवाएं जांच

कार में एयरबैग को लगाया जाता है लेकिन इसकी एक्‍सपायरी डेट भी होती है। कई कार मेकर अपनी कारों में लगाए जाने वाले एयरबैग की एक्‍सपायरी डेट भी तय करते हैं और उस समय एयरबैग को रिप्‍लेस करवाना आपके लिए सुरक्षित रहता है। इसलिए जब कार कुछ साल पुरानी हो जाए तो एयरबैग की जांच भी करवानी चाहिए और जरुरत हो तो उसे बदलवा देना चाहिए।

छोटे बच्‍चों को रखें दूर

कार में एयरबैग से सिर्फ सेफ्टी ही नहीं मिलती बल्कि इससे नुकसान भी हो सकता है। खासतौर पर छोटे बच्‍चों के साथ कार में सफर करते हुए उनको आगे की सीट पर बैठाने से बचना चाहिए। इसकी जगह उनको पिछली सीट पर बैठाया जा सकता है और सुरक्षित रखा जा सकता है।