Night driving safety: रात में कार ड्राइविंग के दौरान बढ़ जाता है हादसे का खतरा! सुरक्षित सफर के लिए जानें 4 जरूरी टिप्स

night driving tips
night driving tips PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कई लोगों को दिन के मुकाबले रात के टाइम पर कार से सफर करना पसंद होता है। कई कारणों से ऐसा करना आपको फायदा भी पहुंचाता है, लेकिन कुछ वजहों से ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है। रात में कार से सफर करते हुए सुरक्षित रहने के लिए किन 4 बातों (safe driving tips) को जानना आपके लिए बेहद जरूरी (Night driving safety) हो सकता है। इस खबर में पढ़ते हैं।

Night Driving के लिए नींद है ज़रूरी

रात का टाइम नींद के लिए होता है। इस समय अगर पूरी और अच्‍छी नींद न ली जाए तो फिर अगला दिन काफी बेकार हो जाता है। रात में अगर ड्राइविंग करनी हो तो भी दिन में पूरी नींद लेना और भी जरूरी हो जाता है। कार चलाते हुए अगर ड्राइवर को नींद आ जाए तो ऐसी स्थिति में वह को खतरे में आ ही जाता है साथ ही रोड पर दूसरी कारों को भी उससे खतरा (road accident prevention) हो जाता है।

खाने का रखें ध्‍यान

रात के टाइम ड्राइविंग कर रहे हों तो खाने का ध्‍यान रखना भी जरूरी होता है। रात में अगर ज्‍यादा और हैवी खाना खा लिया जाए तो इस बात के चांस ज्‍यादा हो जाते हैं कि ड्राइवर को कार चलाते हुए नींद आने लगे। इसके अलावा अगर पेट में गड़बड़ हो जाए तो भी रात में सफर पर परेशानी हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि रात के टाइम ड्राइ‍व कर रहे हैं तो फिर हल्‍का खाना खाए और कुछ चीजों को साथ रखें और रात में भूख लगे तो खा पाएं।

Night Driving से पहले कार को चेक करें

रात में कार ड्राइविंंग करते हुए कार को चेक करना काफी जरूरी होता है। रात में कार की हेडलाइट, टेल लाइट, इंडीकेटर, फॉग लैंप का सही तरह से काम करना जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी इंजन और सभी फीचर्स का अच्‍छे से काम करना भी होता है। जब सभी फीचर्स सही से काम करते हैं तो ही रात के समय आप खुद को सड़क पर दिखा पाते हैं जिससे दूसरी कारों को आपकी मौजूदगी का पता चलता है।

स्‍पीड पर करें कंट्रोल

वैसे तो दिन में भी कार चलाते हुए स्‍पीड पर पूरा कंट्रोल रहना चाहिए। लेकिन रात के टाइम इस पर ज्‍यादा कंट्रोल करना चाहिए। रात में विजिबिलिटी कम होती है और दिन की तरह रोशनी में सबकुछ दिखाई भी नहीं देता। इसलिए स्‍पीड पर कंट्रोल रखने से खराब से खराब स्थिति में भी खुद को सेफ रखा जा सकता है।