Delhi EV Policy 2026 आधिकारिक तौर पर लॉन्च! जानें किन कारों को मिलेगा सीधे लाखों का बंपर फायदा

Delhi EV Policy
Delhi EV Policy PC- autotechbiz.in AI

Delhi EV Policy 2026 Launch हो चुकी है। इसको कब से लागू किया जा रहा है। किन किन कारों, EV के दूसरे व्‍हीकल्‍स को इससे फायदा मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Delhi EV Policy 2026 Launch हुई

दिल्‍ली की नई ईवी पॉलिसी 2026 को लॉन्‍च कर दिया गया है। दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार ने इस पॉलिसी को लॉन्‍च किया है। जिससे लाखों लोगों को फायदा मिल पाएगा।

कब से होगी लागू

दिल्‍ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी 2026 को लॉन्‍च तो कर दिया है। लेकिन इस पॉलिसी को 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाएगा। इसे सोमवार को हुई दिल्‍ली सरकार की केबिनेट बैठक में मंजूरी मिली है। जिसके बाद इसे एलजी की मंजूरी भी लेनी होगी और फिर यह लागू कर दी जाएगी।

कब तक रहेगी लागू

1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली नई ईवी पॉलिसी 2026 को 31 मार्च 2030 तक लागू किया जाएगा। इससे पहले की सरकारों ने भी समय समय पर दिल्‍ली में ईवी को प्रमोट करने के लिए पॉलिसी को लागू किया था।

क्‍या क्‍या शामिल

दिल्‍ली सरकार की नई ईवी पॉलिसी 2026 में कई सेगमेंट के व्‍हीकल्‍स को शामिल किया गया है। इसमें इलेक्‍ट्रिक टू व्‍हीलर, थ्री व्‍हीलर, कारें, ग्रामीण सेवा जैसे सेगमेंट शामिल हुए हैं।

लगाई गई शर्त

सरकार की ओर से यह शर्त रखी गई है कि जिस भी ईवी के लिए सब्‍सिडी को लिया जाएगा, उसे 3 साल तक दिल्‍ली के अलावा किसी भी दूसरे राज्‍य में रजिस्‍टर नहीं करवाया जा सकेगा।

किन कारों को मिलेगा फायदा

बाजार में कई सेगमेंट में इलेक्‍ट्रिक कारों को खरीदा जाता है। जिनकी कीमत अलग अलग होती है। लेकिन दिल्‍ली की नई ईवी पॉलिसी में सिर्फ उन कारों या चार पहिया वाहनों को ही शामिल किया जाएगा, जिनकी एक्‍स शोरूम कीमत 30 लाख रुपये तक होगी। इससे ऊपर के वाहनों या कारों को सब्‍सिडी का फायदा नहीं मिलेगा।

मिलेगी बड़ी छूट

दिल्‍ली में नई ईवी पॉलिसी की वजह से Pure EVs पर 100 पर्सेंट रोड टैक्‍स और रजिस्‍ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी। जिससे इनकी कीमत काफी कम हो जाएगी और इनको खरीदना काफी आसान हो जाएगा।

किस पर कितनी छूट

टू व्‍हीलर खरीदने पर पहले साल में 30 हजार रुपये, दूसरे साल में 20 हजार और तीसरे साल में 10 हजार रुपये तक की सब्‍सिडी को दिया जाएगा। ऑटो खरीदने पर पहले साल में 50 हजार रुपये, दूसरे साल में 40 हजार रुपये और तीसरे साल में 30 हजार रुपये बचाए जा सकेंगे। इसके अलावा अलग अलग कैटेगरी में स्‍क्रैप का इंसेंटिव भी मिलेगा।