HomeAutomobilesMaruti Brezza Facelift की पक्की लॉन्च डेट; जुलाई की इस तारीख को...

Maruti Brezza Facelift की पक्की लॉन्च डेट; जुलाई की इस तारीख को आ रही है ये कड़क SUV

Maruti Brezza Facelift Launch Date आ गई है। इसे कब लॉन्‍च किया जा रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Brezza Facelift Launch Date आ गई है। मारुति अपनी इस एसयूवी को कब लॉन्‍च कर रही है। इससे Tata, Mahindra, Hyundai की टेंशन कैसे बढ़ जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Brezza Facelift Launch Date आई

मारुति अपनी सब 4 मीटर एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने वाली है। इसके पहले इसकी डेट सामने आ गई है। मेकर मीडिया को इस लॉन्‍च को लेकर जानकारी दे रही है।

कब हो रही लॉन्‍च

माना जा रहा है कि मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में 23 July 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍या होंगे चेंज

मारुति की इस सबसे ज्‍यादा खरीदी जाने वाली एसयूवी में सबसे बड़ा चेंज इसके इंजन और सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में देखने को मिलेगा। इस एसयूवी को कुछ नए फीचर्स के साथ भी ऑफर करने की तैयारी है।

इंजन में क्‍या होगा बदलाव

मारुति अपनी इस एसयूवी को अभी तक सिर्फ 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ ही ऑफर करती रही है। लेकिन इसके फेसलिफ्ट को 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। साथ में इसको 6 स्‍पीड मैनुअल और AT के साथ भी ऑफर करने की तैयारी हो रही है।

सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में क्‍या बदलेगा

पेट्रोल के साथ ही इसे सीएनजी में भी लाया जाता है, जिसमें एक ही सिलेंडर को बूट स्‍पेस में दिया जाता है। इस वजह से इसमें सामान रखने की ज्‍यादा जगह नहीं मिल पाती है। फेसलिफ्ट वर्जन में Maruti Victoris की तरह अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा। जिसमें 2 सीएनजी सिलेंडर होंगे। इससे बूट स्‍पेस में सामान रखने में परेशानी नहीं आएगी।

क्‍या हो सकती है Price

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट अभी तक अपने इंजन की वजह से अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स वाली एसयूवी है। लेकिन अब जब इसमें छोटा इंजन दिया जाएगा तो इस पर लगने वाले टैक्‍स को भी कम कर दिया जाएगा। इस वजह से इसकी प्राइज में ज्‍यादा फर्क नहीं आएगा। ऐसा भी हो सकता है कि इसकी अभी वाली एक्‍स शोरूम प्राइज जो 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है, उसी प्राइज पर इसे इंट्रोडक्‍ट्री की तरह ऑफर किया जाए।

इनसे मिलेगी चुनौती

मारुति ब्रेजा अभी तक सिर्फ 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ आती थी। लेकिन अब इसे टर्बो इंजन के साथ भी लाया जाएगा। जिससे साफतौर पर Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Kia Syros, Kia Sonet, Hyundai Venue, Skoda Kylaq जैसी सब 4 मीटर एसयूवी की टेंशन बढ़ जाएगी।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular