HomeAutomobilesहोगा Honda का महा-Launch; एक साथ आ रही हैं 2 नई धांसू...

होगा Honda का महा-Launch; एक साथ आ रही हैं 2 नई धांसू कारें, Hyundai-Maruti के छूटे पसीने

Honda इंडियन मार्केट में इस हफ्ते 2 नई कारों को Launch करने जा रही है। मेकर किस सेगमेंट में किस कार को ऑफर करेगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda इंडियन मार्केट में इस हफ्ते 2 नई कारों को Launch करने जा रही है। मेकर किस तारीख को किस सेगमेंट में किस कार को ऑफर करने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda करेगी 2 कारें Launch

होंडा इंडियन मार्केट में इस हफ्ते में 2 नई कारों को लॉन्‍च कर देगी। मेकर ने इसके लिए 22 May की तारीख को चुना हुआ है। इस दिन एक साथ दो कारें आएंगी जो अपने सेगमेंट में धमाल मचाएंगी।

Honda City Facelift होगी Launch

होंडा अपनी मिड साइज सेडान कार सिटी के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में 22 मई को ऑफिशियली लॉन्‍च करेगी। इसमें नई जेनरेशन की जगह मौजूदा जेनरेशन का ही फेसलिफ्ट लाया जाएगा। जिसमें कई कॉस्‍मैटिक चेंज होंगे।

Honda ZR-V होगी Launch

होंडा प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में सीबीयू के तौर पर ZR-V को लॉन्‍च करने वाली है। इस एसयूवी को ऑटो एलईडी हैडलैंप, फ्रंट एलईडी सीक्‍वेंशल टर्न इंडीकेटर, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप, 18 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट, पैडल शिफ्टर, रिमोट इंजन स्‍टार्ट, लेदरेट सीट, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, ऑटो एसी, Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफृ 1322 लीटर बूट स्‍पेस के साथ कई और फीचर्स भी मिलेंगे।

मिलेगा ताकवतर इंजन

होंडा सिटी में वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन मिलने वाला है। इसके 1.5 लीटर इंजन से 121 पीएस की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें सीवीटी गियरबॉक्‍स और मैनुअल के ऑप्‍शंस मिलेंगे।

वहीं Honda ZR-V में 2 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के ऑप्‍शन को दिया जाएगा। इस इंजन से एसयूवी को 184 पीएस की पावर और 315 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें स्‍पोर्ट, नॉर्मल, इको और स्‍नो ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे। साथ में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियबॉक्‍स भी मिलेगा।

किस तारीख को होंगी लॉन्‍च

मेकर ने इन दोनों कारों को इंडिया में लॉन्‍च करने के लिए 22 May 2026 का दिन तय कर दिया है। इसी दिन इनको इंडियन मार्केट में ऑफर कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular