HomeAutomobilesKia Carens Clavis CNG के वेरिएंट्स का चल गया पता; शुरू हो...

Kia Carens Clavis CNG के वेरिएंट्स का चल गया पता; शुरू हो गई Booking

Kia Carens Clavis CNG अब कुछ दिन में Launch होगी। इसके पहले Bookings शुरू हो गई हैं। इसे कितने Variants में लाया जा रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Carens Clavis CNG अब कुछ दिन में Launch होने वाली है। लॉन्‍च के पहले एमपीवी के लिए Bookings शुरू हो गई हैं। इसे कितने Variants में लाया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Kia Carens Clavis CNG
2026 Kia Carens Clavis CNG
PC- autotechbiz.in

Kia Carens Clavis CNG के लिए शुरू हुई Bookings

किआ ने अपनी एमपीवी कैरेंस क्‍लाविस का डेब्‍यू करवाने के बाद अब इसके लिए बुकिंग्‍स को भी शुरू कर दिया है। मेकर ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि इसे अब डीलरशिप पर बुक करवाया जा सकेगा।

कितने Variants में मिलेगी

किआ ने बुकिंग शुरू करने के साथ ही यह भी बता दिया है कि वह इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में 2 वेरिएंट्स के ऑप्‍शन में ला रही है। जिसमें से पहला ऑप्‍शन HTE होगा और दूसरा ऑप्‍शन HTE (O) होगा।

कितना ताकतवर इंजन

मेकर इस एमपीवी को सीएनजी के साथ अपने G1.5 पेट्रोल इंजन के साथ लाएगी। अभी इसको सीएनजी में कितनी पावर मिलेगी यह नहीं बताया है। लेकिन इसके साथ 6 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स को दिया जाएगा।

कैसे होंगे Features

किआ ने बताया है कि वह इस एमपीवी के सीएनजी वर्जन में 16 इंच व्‍हील, डिस्‍क ब्रेक, 4.2 इंच कलर्ड TFT एमआईडी, सीएनजी डीटीई लॉजिक, 60 लीटर या 10 किलोग्राम का सीएनजी टैंक मिलेगा। इस एमपीवी में इंजन और सस्‍पेंशन को सीएनजी के हिसाब से ही अपडेट किया जाएगा।

कब अनाउंस होगी Price

माना जा रहा है कि किआ कैरेंस क्‍लाविस सीएनजी के लिए बुकिंग अब शुरू करने के बाद इसकी प्राइज को नवरात्रों के आस पास अनाउंस किया जाएगा। इन वेरिएंट्स के पेट्रोल वर्जन की एक्‍स शोरूम प्राइज में करीब करीब 70 से 90 हजार रुपये ज्‍यादा में सीएनजी वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा।

होगी Maruti Ertiga को टेंशन

मारुति की अर्टिगा को सीएनजी में सबसे ज्‍यादा डिमांड वाली एमपीवी माना जाता है। इसके साथ Maruti XL6 सीएनजी की भी काफी डिमांड रहती है। इसलिए अब इन दोनों को ही किआ कैरेंस क्‍लाविस सीएनजी से टेंशन होगी।

यह भी पढ़ें- in Pics: Kia Carens Clavis CNG में क्‍या हैं खूबियां, कैसे मिलेंगे Features, क्‍या हो सकती है Price?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular