Kinetic Electric Scooter: DX Kinetic DX के नए अवतार को इंडियन मार्केट में Electric Scooter सेगमेंट में 28 July को पेश कर दिया जाएगा। मेकर ने मीडिया को इसका इनवाइट भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:- Indian Railways: एक बार लगने के बाद ट्रेन के पहियों को कितने समय में बदला जाता है? जान लें ये काम की बात
जिससे यह कंफर्म हो गया है कि रेट्रो लुक वाले Kinetic DX को नए अवतार में लाया जा रहा है। इसमें कैसे फीचर्स और डिजाइन होगा। क्या प्राइज हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लौट रहा Kinetic DX स्कूटर
इंडियन रोड्स पर कुछ सालों पहले तक Kinetic DX नाम के स्कूटर को चलते हुए देखा जा सकता था। लेकिन अचानक से बाइक्स की आंधी में वह स्कूटर गायब हो गया। लेकिन अब फिर से स्कूटर ने लौटने की तैयारी (Kinetic DX electric launch) कर ली है।
28 July को होगा डेब्यू
Kinetic Green ने अपने DX स्कूटर को Electric अवतार में लाने की तैयार कर ली है। मीडिया को इसके लिए ऑफिशियली इनवाइट भी भेज दिए गए हैं। लेकिन अभी इसके फीचर्स, रेंज, डिजाइन और प्राइज किसी का भी खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि यह अपने रेट्रो लुक वाले डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स के साथ आएगा।
मिलेंगे ये फीचर्स
रिपोर्ट्स से मिली डिटेल के हिसाब से इसमें 12 इंच व्हील्स, बड़ी और चौड़ी एलईडी हेडलाइट, फ्रंट डिस्क ब्रेक्स, रियर में ड्यूल शॉक एर्ब्जावर, हब माउंटेड मोटर, बड़ी सिंगल सीट (Kinetic modern features) को दिया जा सकता है।
कुछ समय पहले तक इस स्कूटर को टेस्ट किया जा रहा था। तभी इसकी झलक मिली थी और यह पता चला था कि Kinetic DX को लॉन्च करने से पहले टेस्ट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: मोदी सरकार कब जारी कर सकती है 20वीं किस्त? किसान यहां जान सकते हैं
इन स्कूटर्स से होगा मुकाबला
Kinetic Green के DX Electric Scooter को इंडियन मार्केट में फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। जिससे इसका मुकाबला TVS iQube, Ola, Ather, Hero Vida के साथ होगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply