Instagram New Feature For Reel: सोशल मीडिया पर कई तरह के प्लेटफॉर्म हैं। जैसे, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि। बात अगर इंस्टाग्राम की करें तो मौजूदा समय में लोग इस पर समय काफी बिताते हैं। यहां पर लोग अपनी फोटोज, वीडियो आदि तो शेयर करते ही हैं, लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा रील देखी जाती हैं।
ये भी पढ़ें:- YouTube Gold Button: किसे और कैसे मिलता है गोल्डन बटन? क्या यूट्यूब देने से भी कर सकता है मना? जानें नियम
दरअसल, जो लोग भी इंस्टाग्राम से जुड़े हैं वे रील्स जरूर देख ही लेते हैं। रील देखने की आदत जिसे पड़ जाती है वो खोलता तो 10 मिनट रील देखने के लिए है, लेकिन 1-2 घंटे तक भी रील देख लेते हैं। पर क्या अब आप जानते हैं कि अब रील अपने आप बदल जाया करेगी?
क्या है नया फीचर?
अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील देखते हैं तो एक रील जब खत्म हो जाती है, तो आपको दूसरी रील देखने के लिए उसे खुद से बदलना पड़ता है यानी उंगली से रील को ऊपर करना पड़ता है और तब जाकर दूसरी रील आती है।
पर अब से आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इंस्टाग्राम ने नया फीचर लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर का नाम ‘Auto Scroll’ है। इसमें जैसे ही आपकी एक रील खत्म हो जाएगी तो अपने आप दूसरी रील आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी और वो भी बिना बदले हुए।
ऐसे ऑन कर सकते हैं फीचर को:-
सबसे पहले इंस्टाग्राम एप को ओपन करें
फिर रील्स को खोलें
इसके बाद साइट में बने तीन डॉट पर क्लिक करें
जहां पर आपको ‘Auto Scroll’ का फीचर दिखेगा
ये भी पढ़ें:- Steelbird SXE Helmet: इंडिया में पहली बार लॉन्च हुआ एनर्जी एर्ब्जावर हेलमेट, कीमत 3599 रुपये
इस ऑप्शन को ऑन कर दें, जिसके बाद रील अपने आप बदल जाएगी
आप चाहें तो इस ऑप्शन को जब चाहे, तब बंद भी कर सकते हैं
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply