HomeAutomobilesPM Modi की एक अपील और बदल गया Maharashtra CM का अंदाज;...

PM Modi की एक अपील और बदल गया Maharashtra CM का अंदाज; काफिला छोड़ Royal Enfield पर निकले मुख्यमंत्री

PM Modi की अपील का असर BJP शासित राज्‍यों में तेजी से दिखाई दे रहा है। अब Maharashtra CM देवेंद्र फडनवीस भी Royal Enfield की सवारी कर रहे हैं।

PM Modi की अपील का असर BJP शासित राज्‍यों में तेजी से दिखाई दे रहा है। अब Maharashtra CM देवेंद्र फडनवीस भी Royal Enfield की सवारी कर रहे हैं। सीएम ने खुद की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ क्‍या लिखा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PM Modi की राह चले Maharashtra CM

पीएम मोदी ने जैसे ही देशवासियों से Petrol-Diesel को बचाने की बात कही, वैसे ही सभी बीजेपी शासित राज्‍यों में सीएम और अन्‍य मंत्रियों ने इसे अमल में लाना शुरू कर दिया है। महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस भी अब पीएम की राह पर चल निकले।

Royal Enfield पर की सवारी

महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने अपनी सरकारी कारों के काफिले को पार्क करवा दिया है और अब वह सिर्फ रॉयल एनफील्‍ड की सवारी करते हुए मुंबई की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।

Twitter पर की फोटो पोस्‍ट

सीएम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपनी फोटो पोस्‍ट की हैं। जिसमें वह हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए साफ देखे जा सकते हैं। सीएम फडनवीस ने अपनी जीवनशैली में यह बदलाव काफी तेजी से किया है।

राष्‍ट्र के लिए किया योगदान

सीएम फडनवीस ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की हैं बल्कि उसके साथ लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री पर नरेंद्र मोदी जी की अपील है, हमारे राष्ट्र के लिए मितव्ययिता उपायों में मेरा यह योगदान है। मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया हर संभव तरीके से जीवनशैली में बदलाव लाएं।

PM ने की थी अपील

पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही लोगों से अपील की थी वह अपनी पेट्रोल और डीजल वाली कारों का कम से कम उपयोग करें और ज्‍यादा से ज्‍यादा तेल की बचत करें। इसके बाद खुद पीएम ने भी अपने बेड़े में शामिल कई कारों को हटाया था और सिर्फ दो कारों के साथ वह अपने दौरे और रोजमर्रा के काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular