Maruti E Vitara मेकर की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे अब इंडियन मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि अब इसे December 2025 में लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इसमें कैसे फीचर्स और रेंज को दिया जाएगा। क्या प्राइज होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी
आखिरकार मारुति देर से ही सही लेकिन अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि इस कार को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली December 2025 में ले आया जाएगा। सूत्रों ने बताया है कि इस कार को 15 दिसंबर (Maruti E-Vitara launch date) से पहले ही लॉन्च किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर इसकी लॉन्चिंग 2026 की पहली तिमाही तक टल जाएगी। जो कंपनी भी नहीं चाहती।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
मेकर अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसलिए इसमें शानदार फीचर्स भी दिए जाएंगे जो इसे अपने सेगमेंट में आने वाली बाकी एसयूवी से निपटने में मदद करेंगे। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, डीआरएल के अलावा 18 इंच अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटिड सीट्स, 10 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, फ्लेक्सिबल बूट स्पेस, Level-2 ADAS, सेफ्टी टैक, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, व्हीकल स्टेटस और अलर्ट, नेविगेशन, 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे।
मिलेगी 500 से ज्यादा की रेंज
मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज (Maruti electric SUV range) के साथ लॉन्च करेगी। लेकिन इसमें बैटरी के एक से ज्यादा ऑप्शंस भी मिलेंगे, जो इसकी प्राइज को कम रखने में और बाकी इलेक्ट्रिक एसयूवी से मुकाबला करने में भी मदद मिलेगी।
क्या होगी प्राइज
मेकर लॉन्च के टाइम ही इसके प्राइज को रिविल करेगी, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 17 से 20 लाख रुपये की एक्स शोरूम स्टार्टिंग प्राइज (E-Vitara price in India) पर लॉन्च किया जाएगा
किनसे मिलेगी चुनौती
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को इंडिया में जब लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद इसे Mahindra BE6, MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric, Tata Harrier EV, Tata Curvv EV जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला होगा।
पहले हो चुकी है पेश
मारुति ने 2025 के ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी के कॉन्सेप्ट को सबसे पहली बार शोकेस किया था। इसके बाद 2025 के ऑटो एक्सपो में इसे ऑफिशियली अनवील भी किया गया था। तब से इसके लॉन्च का ही इंतजार इंडियन कस्टमर्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply