Maruti ने खरखौदा में अपने दूसरे प्लांट को शुरू कर दिया है। इसमें कौन सी कारों को बनाया जाएगा। कस्टमर्स को इससे क्या फायदा होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti का दूसरा प्लांट शुरू
मारुति ने हरियाणा के खरखौदा में अपने दूसरे प्लांट को शुरू कर दिया है। जिसका फायदा कई मॉडल्स को खरीदने वालों को मिलेगा।
बनेंगी ये SUVs
मेकर इस नए प्लांट का यूज नई Brezza और Victoris को बनाने के लिए करेगी। खास बात यह है कि मारुति जल्द ही नई ब्रेजा को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है।
कितनी है क्षमता
मारुति के खरखौदा के नए प्लांट की वार्षिक क्षमता 2.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन करने की है। जिसमें मारुति की ओर से ब्रेजा और विक्टोरिस के साथ कई और कारों को भी बनाया जाएगा।
क्षमता का कर रही विस्तार
मारुति लगातार अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है। मेकर का लक्ष्य 10 लाख यूनिट्स के उत्पादन के स्तर को हासिल करने का है। जिसमें से मौजूदा क्षमता 2.5 लाख यूनिट्स थी और अब यह बढ़कर 5 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई है।
कई नए मॉडल्स लाने वाली है मेकर
इंडियन मार्केट में मारुति हर महीने सबसे ज्यादा कारों को बेचती है। इसी के साथ अब मेकर कई नई कारों को भी मार्केट में लॉन्च करने वाली है। जिनमें से कुछ कारों को इस नए प्लांट में भी बनाया जा सकता है। नई कारों में मारुति नई ब्रेजा के अलावा नई इलेक्ट्रिक एमपीवी और हाइब्रिड फॉन्क्स को ला सकती है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply