Pan Card: क्यों पैन कार्ड नंबर 10 अंक का ही होता है? यहां समझिए इसका मतलब

पैन कार्ड Pic Credit- Freepik
पैन कार्ड Pic Credit- Freepik

Pan Card Importance: क्या आपके पास पैन कार्ड है? अगर नहीं तो आज ही बनवा लें क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर लोन लेने जैसे कामों के अलावा भी कई अन्य जगहों पर इसकी जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ें:- April 2025 Bank Holiday: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें आपके शहर में बैंकों की कब-कब रहेगी छुट्टी

ट्रेडिंग से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जैसे कामों के लिए भी पैन कार्ड अनिवार्य है, लेकिन क्या आप पैन कार्ड नंबर के बारे में कुछ जानते हैं? क्या आपको इन 10 नंबरों के बारे में कुछ जानकारी है? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि पैन कार्ड नंबर के 10 अंकों का क्या मतलब होता है।

ये है पैन कार्ड के 10 नंबरों का गणित

अगर आप देखेंगे तो पैन के नंबर के पहले तीन अंक अल्फाबेट होते हैं। जबकि, बात चौथे अंक की करें तो ये बताता है कि आप इनकम टैक्स की नजर में क्या हैं?

जैसे, अगर चौथे नंबर पर P है तो ये बताता है कि ये पैन कार्ड इंडिविजुअल है। जबकि कुछ और डिजिट अलग-अलग चीजें बताते हैं कि ये पैन कार्ड किसका है जैसे…

C – कंपनी, H – धर्म को बताता है, A – लोगों का संघ, B – बॉडी ऑफ इंडिविजुअल, T – ट्रस्ट, L – लोकल अथॉरिटी, F – फर्म, G – सरकारी एजेंसी और J – ज्यूडिशियल होता है यानी इससे पता लगता है कि पैन किसको इशू हुआ है।

पांचवां अक्षर क्या होता है?

अब बात पांचवें अक्षर की करें तो ये वो होता है जो व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर होता है। जैसे, अगर आपका नाम RAJESH है, तो आपके पैन कार्ड का पांचवां अक्षर R होगा।

ये भी पढ़ें:- PF Balance: आपकी कंपनी हर महीने जमा कर रही है आपके PF खाते में पैसे? ऐसे करें चेक

वहीं, पैन कार्ड के जो अगले चार अक्षर होते हैं वे सिक्वेंशियल डिजिट होते हैं और ये 0001 से 9999 के बीच होते हैं। इसके अलावा पैन कार्ड का 10वां अक्षर अल्फाबेटिक चेक डिजिट होता है जो आपकी वित्तीय पहचान का एक जरूरी हिस्सा होता है। आपको पैन कार्ड वित्तीय कामों के लिए जरूरी होता है।