MG Windsor Inspire का Diwali 2025 के मौके पर आ रहा लिमिटेड एडिशन, होगी पहले से ज्‍यादा प्रीमियम

MG Windsor Inspire: इंडिया में MG Motors ईवी सेगमेंट में विंडसर को ऑफर करती है। विंडसर और प्रो के बाद अब इसके लिमिटेड एडिशन Inspire को लॉन्‍च करने की तैयारी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस एडिशन का पहला टीजर जारी हुआ है। इसे कब लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Windsor का आ रहा लिमिटेड एडिशन

MG Windsor के लिमिटेड एडिशन Inspire को इंडियन मार्केट में काफी जल्‍द ही लॉन्‍च किया जाएगा। मेकर ने इसको लॉन्‍च करने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर डिटेल दी है।

पोस्‍ट में क्‍या बताया

मेकर ने सोशल मीडिया पर डार्क शेड में विंडसर को दिखाया है। इस कार को फिर से प्‍लेन के साथ शोकेस किया गया है। इसमें पीछे की ओर एक प्‍लेन भी दिख रहा है। जिसके साथ टेक्‍स्‍ट दिया है कि 40,000 परिवारों के विश्वास से भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार* – विंडसर की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। हर ड्राइव, हर मील के पत्थर, हर प्रेरणादायी पल को एक श्रद्धांजलि। कुछ ख़ास आने वाला है! देखते रहिए।

क्‍या है उम्‍मीद

एमजी की विंडसर पहले से ही ऐसे फीचर्स और इंटीरियर के साथ आती है, जो कस्‍टमर्स को काफी पसंद है अब लिमिटेड एडिशन इंस्‍पायर में और ज्‍यादा कंफर्ट को देने की तैयारी हो चुकी है।

Diwali 2025 तक हो सकती है लॉन्‍च

एमजी ने अभी सोशल मीडिया पर सिर्फ एक टीजर को ही पोस्‍ट किया है। लेकिन माना जा रहा है कि दीवाली से पहले इस एडिशन को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

प्राइज में होगा फर्क

एमजी विंडसर की अभी की एक्‍स शोरूम प्राइज 14 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 18.35 लाख रुपये है। लिमिटेड एडिशन में कई कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स (premium features) मिलेंगे। ऐसे में इसकी प्राइज नॉर्मल वेरिएंट्स के मुकाबले में कुछ हजार रुपये ज्‍यादा भी हो सकती है।

किनसे मिलेगी चुनौती

एमजी विंडसर इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में अभी सबसे ज्‍यादा बिकने वाली ईवी है। लॉन्‍च के बाद से ही इसे इंडियन कस्‍टमर्स लगातार खरीद रहे हैं। लेकिन फिर भी ईवी सेगमेंट में इसको Tata Curvv EV, Tata Nexon EV, Mahindra BE6, Kia Carens Clavis EV और Hyundai Creta Electric से चुनौती मिलती है।