Richest Youtuber: कैरी मिनाटी या भुवन बाम नहीं बल्कि, ये है भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर

यूट्यूब पर 1000 व्यूज के कितने पैसे मिलते हैं? Photo:- Freepik
यूट्यूब पर 1000 व्यूज के कितने पैसे मिलते हैं? Photo:- Freepik

India’s Richest YouTuber List: आज के समय में लोग अपना मनोरंजन करने के लिए यूट्यूब पर जाते हैं। यहां सिर्फ वे गान नहीं सुनते ब्लकि, अपने फेवरेट यूट्यूबर के वीडियो भी देखते हैं।

कई ऐसे यूट्यूबर्स हैं जिन्हें लोग न सिर्फ फॉलो करते हैं बल्कि, उनकी वीडियो को भी काफी प्यार देते हैं। इसके अलावा लोग अपने यूट्यूबर्स के बारे में जानना भी चाहते हैं कि वो कितने अमीर हैं जैसी बातें।

ये भी पढ़ें:- Lok Adalat की नई तारीख का इंतजार खत्म! सितंबर में चालान माफ नहीं करा पाए? जान लें इस साल कब मिलेगा आखिरी मौका

न कैरी और न ही भुवन बाम सबसे अमीर यूट्यूबर

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर कैरी मिनाटी है या फिर भुवन बाम है या फिर अमित भड़ाना, तो यकीन मानिए आप गलत सोच रहे हैं।

दरअसल, टेक इंफॉर्मर (Tech Informer) ने अपनी एक नई एक्स (X) पोस्ट में देश के 10 सबसे अमीर यूट्यूबर्स का खुलासा किया है। हालांकि, इस लिस्ट में कैरी से लेकर भुवन बाम जैसे लोग हैं तो सही, पर ये नंबर 1 में नहीं हैं।

कौन है इस समय भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर?

टेक इंफॉर्मर द्वारा दी गई लिस्ट के मुताबिक, कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तनमय भट्ट भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर के पहले पायदान पर है।

कितनी है संपत्ति?

जहां इस लिस्ट में कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तनमय भट्ट को भारत के सबसे अमीर यू्ट्यूबर की कैटेगरी में सबसे ऊपर रखा गया है, तो वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कुल नेटवर्थ 665 करोड़ रुपये बताई गई है।

कौन किस पायदान पर? देखें लिस्ट:-

पहले नंबर पर तनमय भट्ट हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 665 करोड़ बताई गई है
दूसरे पायदान पर गौरव चौधरी यानी Technical Guruji को रखा गया हैजिनकी नेटवर्थ 356 करोड़ रुपेय इस रिपोर्ट में बताई गई है

तीसरे नंबर पर कॉमेडियन समय रैना हैं और इनकी कुल नेटवर्थ 140 करोड़ रुपये है
चौथे नंबर पर कैरी मिनाटी यानी Ajey Nagar है और इनकी कुल नेटवर्थ 131 करोड़ रुपये बताई गई है

पांचवें स्थान पर भुवन बाम यानी BB Ki Vines है जिनकी कुल नेटवर्थ 122 करोड़ रुपये है
जबकि अमित भडाना 80 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ छठे पायदान पर है

ये भी पढ़ें:- iPhone 17 Pro Max: क्या आप जानते हैं पाकिस्तान में कितनी कीमत है आईफोन 17 प्रो मैक्स की? जानेंगे तो कहेंगे ये क्या

इस रिपोर्ट में ट्रिगर्ड इंसान की कुल नेटवर्थ 65 करोड़ रुपये बताई गई है और वे सातवें नंबर पर है
ध्रुव राठी आठवे नंबर पर है जिनकी कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये है

नौवें नंबर पर रणवीर इलाहाबादिया यानी BeerBiceps 58 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ है और दसवें नंबर पर उत्तराखंड के सौरव जोशी है जिनकी कुल नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये है।