Monsoon Car Rescue Guide: इंडिया में आजकल काफी बारिश हो रही है। जिससे कई जगह पानी भर जाता है। यह पानी तब नुकसान पहुंचाता है जब इसमें कार फंस (car stuck in water) जाती है। ऐसी स्थिति आपके सामने भी आए तो जल्दबाजी करने की बजाय कुछ बातों का ध्यान (Monsoon Driving Tips) रखना। नहीं तो इंजन से लेकर गियर बॉक्स तक कैसे खराब (driver safety guide) हो जाएगा। इस रिपोर्ट में समझते हैं।
परेशानी नंबर – 1
बारिश की वजह से जगह जगह पानी भरने लगता है। उस पानी का स्तर इतना बढ़ जाता है कि वहां से किसी भी कार को निकालना मुश्किल हो जाता है। वहां पर कई लोगों को परेशानी होती है कि कैसे कार को दूसरी ओर पहुंचाएं।
समाधान
कार को पानी से होने वाले नुकसान से बचाने का सबसे सही तरीका यही है कि जहां ज्यादा पानी जमा हो वहां से कार को नहीं निकालना चाहिए। इसकी जगह ऐसे रूट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जहां पर कम पानी भरा हो।
यह भी पढ़ें- Volvo XC60 Facelift की इंडियन मार्केट में दमदार एंट्री, लग्जरी और स्टाइल के साथ प्राइज 71.90 लाख से शुरू
परेशानी नंबर -2
अगर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है और पानी के बीच से ही कार को ले जाना हो तो इसमें कई ड्राइवर फेल हो जाते हैं और कार पानी के बीच में ही फंस जाती है।
समाधान
अगर किसी वजह से ऐसे रास्ते से ही कार को निकालना हो जहां पर पानी भरा हुआ हो, तो वहां पर कार को बिना रोके निकालने की कोशिश करनी चाहिए। तब एक्सीलेटर भी ज्यादा नहीं देना चाहिए। कार को हमेशा पहले या तीसरे गियर पर ही चलाकर पानी से बाहर कार को निकालने की कोशिश करें।
परेशानी नंबर -3
किसी वजह से से ऊपर बताए समाधान के साथ कार को निकालने की कोशिश करते हुए भी कार पानी में फंस जाए तो भी लोग काफी जल्दी परेशान होते हैं।
यह भी पढ़ें- Honda Elevate का Elite Pack आया नए अवतार में, 360 कैमरा से लेकर एंबिएंट लाइट तक सब कुछ मिलेगा
समाधान
अगर ऊपर बताए समाधान के बाद भी किसी वजह से कार को पानी के बीच से निकालने पर कार फंस जाए तो फिर परेशान होने की जगह खुद को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। पानी साइलेंसर के ऊपर हो तो फिर कार को स्टार्ट करने की कोशिश भी न करें। इससे पानी इंजन तक पहुंच सकता है और फिर इंजन सीज होने के साथ ही गियर बॉक्स और कई और पार्ट्स में पानी पहुंच सकता है और कार को खराब कर सकता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply