Holi 2025 Train Ticket: इस बार होली का पर्व 14 मार्च शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में होली के मौके पर हर कोई अपनों के साथ होना चाहता है और जो लोग अपने घरों से बाहर दूर-दराज शहरों में रहते हैं वे लोग अपने घर जाते हैं। कोई पढ़ाई के लिए तो कोई नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रहते हैं, लेकिन होली के मौके पर हर कोई घर जाना चाहता है।
ये भी पढ़ें:- Renault Triber है इंडिया की सबसे सस्ती MPV, कीमत में हैचबैक कारों को देती है टक्कर
इसके लिए एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से सफर करता है। आप भी अगर इस होली अपने घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप अपने मोबाइल से ही कंफर्म ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं यानी आपको ब्रोकर के पास या टिकट काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं होती। आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे मोबाइल से ही ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
इस बात को जान लें:-
अगर आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना है तो आप वो भी बुक कर सकते हैं और इसमें प्रीमियम तत्काल का ऑप्शन भी होता है
आप सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक एसी क्लास के और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से 12 बजे तक तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
नॉर्मल ट्रेन टिकट आप कभी भी बुक कर सकते हैं, बस आपको कंफर्म ट्रेन टिकट मिलेगी या नहीं ये टिकटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है
होली के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं मोबाइल से ट्रेन टिकट:-
पहला स्टेप
अगर आप भी इस होली अपने घर जाने के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
आप चाहें तो इसका एप भी अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं
स्टेप 2
फिर आपको यहां पर जाकर आईडी पासवर्ड से लॉगिन करना होता है
अगर आईडी नहीं बनी तो पहले खुद को रजिस्टर कर आईडी बना लें और फिर लॉगिन करें
इसके बाद आपको यहां पर यात्रा का स्टेशन, गंतव्य स्टेशन और यात्रा की तारीख जैसी चीजें चुननी हैं
इसके बाद आपके सामने अलग-अल क्लास आएगी आपको एसी, स्लिपर में से कोई चुनना है
स्टेप 3
फिर आपको यात्री का नाम, उम्र जैसी चीजें भरनी होती हैं
अब आपको टिकट का ऑनलाइन पेमेंट करना होता है
आप यूपीआई या कार्ड आदि से पेमेंट कर सकते हैं
फिर आपकी कंफर्म ट्रेन टिकट (अगर टिकट उपलब्ध है तो) बुक हो जाती है और आप होली पर अपने घर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply