Tata Harrier EV Review: क्या ये EV आपके पैसों के लायक है? जानें टॉप 5 पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स

टाटा की हैरियर ईवी खरीदते समय क्या बातें जान लें। Credit:- Freepik
टाटा की हैरियर ईवी खरीदते समय क्या बातें जान लें। Credit:- Freepik

Tata Harrier EV Review: टाटा मोटर्स ने इंडियन मार्केट में सबसे नई ईवी के तौर पर Tata Harrier EV को लॉन्‍च किया है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में कौन से 5 ऐसे पाइंट्स हैं जो सभी को पसंद आएंगे और कौन सी ऐसी 5 खामियां (Tata Harrier EV pros and cons) हैं, जिनको सुधारा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: जानें अक्सर किन गलतियों के कारण हमारे साथ हो जाता है फ्रॉड, ध्यान रखेंगे तो नहीं हो पाएगी ठगी

Tata Harrier EV के प्लस Points

टाटा हैरियर पहले से ही काफी स्‍टाइलिश डिजाइन के साथ आती है। इसी डिजाइन को मेकर ने ईवी में भी कंटीन्‍यू किया है। लेकिन कई और फीचर्स के साथ इसे पहले से ज्‍यादा अच्‍छा ऑप्‍शन बनाया गया है।

ईवी लेने के बाद रेंज का डर कई लोगों को लगता है लेकिन हैरियर ईवी में 75 kWh बैटरी पैक से रियल टाइम में 400 से 450 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है, जो हाइवे पर भी काफी अच्‍छी है।

ट्रैफिक में फंसने पर 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स काफी काम आते हैं, लेकिन हैरियर ईवी में तो 540 डिग्री व्‍यू का फीचर दिया है, जो वाकई में आपको काफी पसंद आ सकता है।

अब टाटा की इस ईवी में भी सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS के साथ 7 एयरबैग, ड्यूल डैशकैम, AVAS, हिल डीसेंट कंट्रोल और होल्‍ड असिस्‍ट दिया गया है जो ड्राइविंग एक्‍सपीरियंस को और शानदार बना देगा।

इस एसयूवी में मेकर ने QWD टेक्‍नोलॉजी को दिया है, जो किसी भी तरह की सड़क पर गाड़ी को फंसने से बचाएगी और आपको किसी भी कंडीशन से निकालकर घर तक ले आएगी।

Tata Harrier EV के माइनस Points

टाटा ने हैरियर ईवी के सिर्फ टॉप वेरिएंट में ही ऑल व्‍हील ड्राइव फीचर को दिया है, इसे और भी वेरिएंट्स में दिया जाता तो बेहतर होता।

एसयूवी को भले ही स्‍टाइलिश डिजाइन के साथ ऑफर किया जा रहा है, लेकिन टाटा की और कारों की तरह इसमें भी अभी फिट और फिनिश में सुधार की गुंजाइश लगती है।

एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स नहीं हैं जो होने चाहिए थे। इनमें रियर एसी वेंट, रियर एडजस्‍टेबल बैकरेस्‍ट जैसे कुछ फीचर्स शामिल हैं।

एसयूवी में काफी ज्‍यादा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स का यूज किया गया है जिससे कुछ सालों के बाद इसमें खराबी आती है तो फिर एसयूवी ओनर को परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- PF Money Withdraw: अगर ऐसे निकालेंगे पीएफ खाते से पैसे, तो सिर्फ 3 दिन में आ जाएंगे बैंक खाते में

टाटा ने अपनी इस ईवी के लिए हर 6 महीने या 7500 किलोमीटर पर स‍र्विस सेंटर विजिट की सलाह दी है, जबकि आजकल ज्‍यादातर ईवी को सर्विस सेंटर एक साल के बाद ले जाने की सलाह मिलती है।