Skoda Octavia RS हुई सिर्फ 20 मिनट में Sold Out, जानें कितना ताकतवर है इंजन, कैसे हैं फीचर्स और होगी Price?

Skoda Octavia RS
Skoda Octavia RS PC-Skoda

Skoda Octavia RS: स्‍कोडा की नई परफॉर्मेंस कार को लेकर बड़ी अपडेट आ चुकी है। सिर्फ 20 मिनट में ही यह कार पूरी तरह से Sold Out हो चुकी है। इसको कब लॉन्‍च किया जाना है। किस प्राइज पर इसे लॉन्‍च किया जाएगा। कैसे फीचर्स और इंजन दिया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Sold Out हुई Skoda Octavia RS

स्‍कोडा इंडियन मार्केट में ऑफिशियली 17 October 2025 को अपनी सबसे नई और सबसे ताकतवर सेडान कार स्‍कोडा ऑक्‍टाविया आरएस को लॉन्‍च करेगी। लेकिन तब भी यह कार आप खरीद नहीं पाएंगे। क्‍योंकि बुकिंग खुलने के सिर्फ 20 मिनट में ही यह कार पूरी तरह से बुक हो चुकी है।

लिमिटेड यूनिट्स आएंगी

स्‍कोडा ने पहले ही बताया था कि वह इस कार को इंडिया में सीधा इंपोर्ट करेगी इसलिए इसकी लिमिटेड यूनिट्स को ही ऑफर किया जाएगा। बुकिंग से पहले ही मेकर ने बताया था कि इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स ही इंडियन मार्केट में लाई जा रही हैं।

फिर मिल सकता है मौका

बुकिंग खुलने के सिर्फ 20 मिनट में ही कार पूरी तरह से सोल्‍ड आऊट होने की वजह से ऐसा भी हो सकता है कि मेकर इसकी कुछ और यूनिट्स के लिए बुकिंग को एक बार फिर से शुरू करे। लेकिन अभी इसको लेकर ऑफिशियल स्‍टेटमेंट का इंतजार करना पड़ेगा।

कब होगा प्राइज अनाउंस

मेकर ने बताया है कि ऑक्‍टेविया आरएस के प्राइज को इंडिया में 17 October 2025 को ऑफिशियली रिविल भी कर दिया जाएगा। इसका मतलब इस कार को 17 अक्‍टूबर को ही इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा।

कब शुरू होगी डिलीवरी

मेकर इस कार को भले ही अक्‍टूबर में लॉन्‍च कर दे, लेकिन इसकी डिलीवरी नवंबर 2025 में शुरू हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि मीडिया के पास इसकी ड्राइव का इनवाइट भेजा जा रहा है जिससे यह अंदाजा मिल रहा है कि इसकी डिलीवरी उसके बाद हो सकती है।

डिजाइन भी अपडेट होगा

मेकर ने बताया है कि ऑक्‍टेविया आरएस का डिजाइन भी अपडेट होगा और अब यह पहले से ज्‍यादा शार्प, बोल्‍ड और खास हो जाएगी।

पहले भी होती थी ऑफर

स्‍कोडा अपनी ऑक्‍टेविया आरएस को पहले भी इंडियन मार्केट में ऑफर करती थी। इंडिया में इसे सबसे पहले 2004 में पहली टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन वाली कार की तरह लाया गया था और लॉन्‍च के बाद से ही इसने काफी तेजी से उत्‍साही लोगों के बीच अपनी पकड़ बना ली थी।