HomeAutomobilesभारत में शुरू हुआ ब्रिटिश क्वीन Norton की मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन; कब...

भारत में शुरू हुआ ब्रिटिश क्वीन Norton की मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन; कब होगी लॉन्च और क्या है खूबियाँ!

Norton Atlas को इंडिया में आने वाले महीनों में Launch किया जाएगा। इसके पहले इसका Production शुरू कर दिया है। इसमें क्‍या खास है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Norton Atlas को इंडिया में आने वाले महीनों में Launch किया जाएगा। इसके पहले इसका Production शुरू कर दिया है। इसमें क्‍या खास Features हैं। कितना ताकतवर इंजन दिया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

शुरू हुआ Norton Atlas का Production

टीवीएस ने इंडिया में अपने स्‍वामित्‍व वाली ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी नॉर्टन की मोटरसाइकिल एटलस का प्रउेडक्‍शन शुरू कर दिया है। मेकर ने इसका प्रोडक्‍शन तमिलनाडु में अपने होसुर प्‍लांट में शुरू किया है।

2 वेरिएंट्स में होगी लॉन्‍च

नॉर्टन की इस मोटरसाइकिल को इंडिया में 2 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया जाएगा। इन वेरिएंट्स में नॉर्मल एटलस और एटलस जीटी होंगी। जिनमें से नॉर्मल एटलस को एडवेंचर सेगमेंट में लाया जाएगा, जबकि जीटी को शहरी सड़कों और लंबी राइडिंग के लिए लाया जाएगा।

मिलेगा ताकतवर इंजन

नॉर्टन एडवेंचर में 585 सीसी की क्षमता का पैरलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 69 बीएचपी की पावर और 57.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। साथ में 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स को भी इस बाइक में दिया जाएगा।

मिलेंगे ये Features

Norton की Atlas बाइक में LED लाइटस, सिंगल सीट, यूएसडी फॉर्क्‍स, बड़ी और ऊंची विंडशील्‍ड, 19 इंच अलॉय व्‍हील,राइडिंग के लिए 5 मोड्स, एडजस्‍टेबल रियर सस्‍पेंशन, क्रूज कंट्रोल, 8 इंच डिस्‍प्‍ले, स्‍मार्टफोन कनेक्‍टिविटी, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, एबीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कब हो रही Launch

मेकर ने अभी यह बताया है कि वह July 2026 में इसे ग्‍लोबली लॉन्‍च करेगी। इसकी तारीख को नहीं बताया गया है। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि इसका लॉन्‍च 16 July 2026 को होगा। दीवाली के आस पास से इसकी डिलीवरी को इंडिया में शुरू किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular