Banking Tips: क्या आपका बैंक खाता है? हां जरूर होगा, क्योंकि लगभग हर किसी का बैंक खाता होता ही है और सरकार ने भी इसको लेकर जन धन बैंक खाते खुलवाए। लोगों ने ये बैंक खाते भी काफी खुलवाए। वहीं, लोगों को कभी न कभी बैंक में किसी न किसी काम की वजह से जाना पड़ता है।
जैसे, किसी को डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाना जाना पड़ता है तो किसी को लोन के चक्कर में आदि। आप भी अगर बैंक जा रहे हैं, तो जान लें आपको कौन से डॉक्यूमेंट अपने साथ जरूर ले जाने चाहिए। वरना आपको घर वापस आना पड़ सकता है और आपका काम भी अटक सकता है।
ये भी पढ़ें:- Ganesh Chaturthi 2025: आज गणेश चतुर्थी पर बैंक खुले रहेंगे या बंद? यहां जानें अपने शहर के बैंकों के बारे में
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है बैंक में जरूरत
नंबर 1
बैंक में आपको अपनी पासबुक चाहिए होती है। इसके न होने पर ये पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि आपका बैंक में खाता है भी या नहीं। इसलिए जब भी बैंक जाएं तो अपने खाते की पासबुक जरूर साथ लेकर जाएं।
नंबर 2
बैंक में हमें कभी केवाईसी या कभी किसी अन्य तरह का काम करवाने के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। इसलिए अपने साथ आधार कार्ड जरूर रख लें, ताकि जब भी बैंक वाले आपसे ये मांगे तो उन्हें तुरंत दे दें।
नंबर 3
बैंक जाते समय आपको अपने साथ पैन कार्ड भी रख लेना चाहिए, क्योंकि बैंक में कई कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। जैसे, जब आप बैंक से 50 हजार रुपये से अधिक का लेन-देन करते हैं तो बैंक आपसे पैन कार्ड मांगता है।
ये भी पढ़ें:- World’s Weirdest Airport Codes: दुनिया के सबसे अजीब एयरपोर्ट कोड्स – पढ़कर कहेंगे, ये किसने रखा भाई!
नंबर 4
आपको अपने साथ अपनी कुछ पासपोर्ट साइज फोटो भी रख ही लेनी चाहिए, क्योंकि अकाउंट डोरमेंट होने में या कई अन्य कामों के लिए कई बार बैंक पासपोर्ट साइज फोटो मांग लेता है।
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?
Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ













Leave a Reply